महाआर्यमन सिंधिया की राजनीतिक एंट्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे क्रिकेट के मैदान से लगाएंगे सियासी शॉट

Follow on Google News
महाआर्यमन सिंधिया की राजनीतिक एंट्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे क्रिकेट के मैदान से लगाएंगे सियासी शॉट
केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। नई कार्यकारिणी को दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वे राजनीति में भी कदम रखने वाले हैं। ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण; बोले- शहर में हर दिन मिलेगा पानी, चंबल डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के बने अध्यक्ष https://twitter.com/psamachar1/status/1509165778976706560

30 मार्च को पीएम मोदी की थी मुलाकात

महाआर्यमन जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। ऐसे संकेत चार दिन पहले मिल चुके हैं। जब 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केंद्रीय मंत्री सिंधिया के घर पहुंचे। महाआर्यमन को पीएम मोदी ने अपने करीब खड़ा किया, जबकि ज्योतिरादित्य फिर भी दूर खड़े नजर आए।

प्रशांत मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष, महाआर्यमन उपाध्यक्ष बनाया

जानकारी के मुताबिक, GDCA की वार्षिक आम सभा 27 मार्च को हुई थी। जिसमें नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई थी। रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इसके अनुसार प्रशांत मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। महाआर्यमन सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक वे एसोसिएशन के सदस्य थे। उनके साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रहे डॉ. राजेंद्र सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष रहे संजय आहूजा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र बापना को कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रखा गया है।

पिता और दादा ने भी क्रिकेट पिच की थी शुरुआत

राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि 27 साल के महाआर्यमन सिंधिया जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं। इसके पीछे 2 वजहों को बताया जा रहा है। पहली ये कि माधवराव सिंधिया, फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए ही राजनीति में कदम रखा था। दूसरी 4 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केंद्रीय मंत्री सिंधिया के घर पहुंचे। महाआर्यमन को पीएम ने अपने करीब खड़ा किया था।

मीटिंग में कई विषयों पर की चर्चा

बता दें कि GDCA की वार्षिक आम सभा 27 मार्च को हुई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चंबल डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद एसोसिएशन अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts