अजब प्रेम की गजब कहानी : पति ने करा दी पत्नी की दूसरी शादी...12 साल छोटे युवक पर आया था तीन बच्चों की मां का दिल

बिहार के नालंदा जिले में तीन बच्चों की मां का 12 साल छोटे युवक से प्रेम चर्चा में है। जब यह बात महिला के पति को पता चली तो उसने विरोध करने या बवाल करने की जगह महिला की उस युवक से शादी करा दी। यह सब देखने वाले बच्चों ने मां की जगह पिता का साथ चुना।
पति ने करा दी पत्नी की दूसरी शादी...12 साल छोटे युवक पर आया था तीन बच्चों की मां का दिल

नेशनल डेस्क। बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां तीन बच्चों की मां और एक विवाहित महिला ने अपने से 12 साल छोटे युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा गांव की चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। सबसे खास बात यह रही कि इस विवाह में महिला का पति, बच्चे, युवक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

उम्र का फासला नहीं बना प्यार में बाधा 

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय महिला और गांव के ही 24 वर्षीय युवक के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे और अक्सर मुलाकात भी करते थे। ग्रामीणों को उनके रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन हाल ही में यह मामला तब खुलकर सामने आया जब युवक देर रात महिला से मिलने उसके घर के पास पहुंच गया।

आधी रात की मुलाकात से खुला राज 

शुक्रवार रात युवक को महिला के घर के समीप देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों को पकड़ लिया गया। घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों और परिजनों के बीच मामले को लेकर काफी चर्चा होती रही।

ये भी पढ़ें: Ranu Mondal : स्टेशन से स्टारडम तक और फिर गुमनामी, फिलहाल कैसी है रानू मंडल की जिंदगी?

थाने में हुई दोनों से पूछताछ 

स्थिति बिगड़ती देख खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह महिला के साथ जीवनभर रहना चाहता है और उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है।

पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला 

मामले के सामने आने के बाद महिला के पति ने एक अप्रत्याशित निर्णय लिया। उसने पत्नी के साथ आगे रहने से इनकार करते हुए स्वयं उसकी शादी प्रेमी से कराने का फैसला कर लिया। इसके बाद गांव के समीप स्थित एक मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरे घटनाक्रम की चर्चा होती रही।

ये भी पढ़ें: Ovarian Cancer : जल्दी पेट भरना, ब्लोटिंग और अनियमित पीरियड्स... कहीं ये ओवेरियन कैंसर के लक्षण तो नहीं?

बच्चों ने चुना पिता का साथ 

इस घटना का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया जब महिला के बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया। बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला लिया। इसके बाद महिला अपने नए जीवनसाथी के साथ चली गई, जबकि बच्चे पिता के पास ही रहे। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts