PU Special : इनकम टैक्स ऑफिसर मैदानी स्टाफ को सिखा रहे टैक्स चोरी पकड़ने का हुनर, मप्र, छत्तीसगढ़ और नागपुर के इंस्पेक्टर्स की होगी ट्रेनिंग

भोपाल स्थित एनएडीटी रीजनल कैंपस में पहली बार आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागपुर के 65 सीजीएसटी इंस्पेक्टर्स को टैक्स चोरी पकड़ने और सर्च-सर्वे के तौर-तरीकों की ट्रेनिंग दी। अधिकारियों को एआई, आधुनिक तकनीक, टैक्स वेरिफिकेशन और केस स्टडी के जरिए जांच के गुर सिखाए गए।
 इनकम टैक्स ऑफिसर मैदानी स्टाफ को सिखा रहे टैक्स चोरी पकड़ने का हुनर, मप्र, छत्तीसगढ़ और नागपुर के इंस्पेक्टर्स की होगी ट्रेनिंग

राजीव सोनी, भोपाल। आयकर विभाग के अफसर और विशेषज्ञ अब कस्टम्स, सेंट्रल एक्साइज व सीजीएसटी के मैदानी स्टाफ को टैक्स चोरी ढूंढने और छापामारी के तौर-तरीके भी सिखाने लगे है। यह पहला मौका है जब आयकर विभाग की ट्रेनिंग एकेडमी में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और नागपुर(महाराष्ट्र) के 65 मैदानी सीजीएसटी इंस्पेक्टर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। विभाग के अफसरों ने इन्हें आधुनिक टेक्नोलॉजी और अपने अनुभवों से टैक्स चोरी को डिकोड करने का हुनर भी सिखाया।

भोपाल स्थित एनएडीटी रीजनल कैंपस में आयकर विभाग के सीनियर अफसर व विशेषज्ञों ने सीजीएसटी के नए पदोन्नत इंस्पेक्टर्स व मैदानी स्टाफ को टैक्स चोरों को दबोचने के तौर-तरीके सिखाने का सिलसिला शुरू किया है। पहले चरण में मप्र-छग और नागपुर के ये मैदानी अफसर ट्रेनिंग लेने पहुंचे। आयकर विभाग के पास टैक्स चोरों को दबोचने की नई टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञों की बड़ी टीम मौजूद है।

पहली बार एमओयू और नवाचार 

डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेस के अधिकारियों के बीच पहली बार यह मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग(एमओयू) हुआ है। पहले चरण में नए पदोन्नत मैदानी स्टाफ को एनएडीटी भोपाल रीजनल कैंपस में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। अगले चरण में आयकर के अफसर भी सीजीएसटी, कस्टम्स, एक्साइज ड्यूटी और सीजीएसटी की बारीकियां सीखेंगे।

ये भी पढ़ें: विदेशी आय और प्रॉपर्टी को लेकर Income Tax के रडार पर मप्र-छग के कई टैक्स पेयर्स

सर्च-सर्वे और टैक्स वेरिफिकेशन 

एनएडीटी रीजनल कैंपस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल राजकुमार घोष ने ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजाइन किया। एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर अर्पित बोहरा सहित विभिन्न विषयों के टैक्स विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों को सेल-परचेज, बुक्स आॅफ एकाउंट्स, टैक्स वेरिफिकेशन, सर्च-सर्वे, एआई का उपयोग और टेक्नोलाॅजी ‍संबंधी टिप्स दिए। इसके अलावा अलग-अलग नेचर की केस स्टडी के जरिए अनुभव के गुर भी सिखाए।

सीजीएसटी के इंस्पेक्टर्स को टैक्स चोरी पकड़ने के देंगे टिप्स 

एडीजी एनएडीटी रीजनल कैंपस राजकुमार घोष कहते हैं कि दोनों विभागों के बीच पहली बार एमओयू किया गया है। मप्र-छग और नागपुर के 65 मैदानी अफसरों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनीज को विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने टैक्स चोरी पकड़ने के टिप्स दिए। केस-स्टडी और उदाहरणों के जरिए उन्हें समझाइश भी दी गई। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP News : इनकम टैक्स वसूली में मप्र-छग 1 हजार करोड़ रु. से रह गया पीछे

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts