Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 Winner : मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर, 50 लाख की प्राइज मनी के साथ बर्थडे पर मिला ये खास गिफ्ट; अभिषेक कुमार रहे रनरअप

Follow on Google News
Bigg Boss 17 Winner : मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर, 50 लाख की प्राइज मनी के साथ बर्थडे पर मिला ये खास गिफ्ट; अभिषेक कुमार रहे रनरअप
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का ये सीजन खत्म हो चुका है। हर बार की तरह इस बार के सीजन ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। शो में काफी हंसी-मजाक, झगड़े और टास्क देखने को मिले। इस सीजन में टोटल 17 कंटेस्टेंट आए थे, जिसमें से पांच को दर्शकों ने खूब सारे वोट्स देकर फाइनलिस्ट बनाया। इन पांचों में टफ कॉम्पिटिशन देखने को मिला। हालांकि, अंत में भारी वोटों के साथ मुनव्वर फारुकी इस सीजन के विनर बन गए हैं। इसके साथ ही अभिषेक कुमार रनरअप रहे हैं। लेकिन अंकिता लोखंडे को टॉप 3 में भी जगह नहीं मिली। आइए जानते हैं क्या रही बाकी तीन कंटेस्टेंट की पोजीशन।

मुनव्वर को बर्थडे पर मिला ये खास गिफ्ट

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। जिनमें से एक-एक करके तीन और घर से बेघर हो गए और ट्रॉफी के लिए दो दावेदावर बचे मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार। इन दोनों दमदार कंटेस्टेंट्स में से मुनव्वर फारुकी शो के विनर रहे। मुनव्वर फारुकी के लिए ये खुशी और भी बड़ी इसलिए है क्योंकि फिनाले वाले दिन यानी 28 जनवरी को उनका बर्थडे भी था। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, एक चमचमाती कार और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली।

यहां जाने टॉप 5 कंटेस्टेंट की पोजीशन

अरुण महा शेट्टी टॉप 5 में से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। लेकिन इसके बाद जो सबसे शॉकिंग था वो था अंकिता लोखंडे का एलीमिनेशन। अंकिता के एलिमिनेशन से सलमान खान भी हैरान थे। वहीं टॉप 3 में मन्नारा चोपड़ा पहुंची थीं।

इमोशनल हुए मुनव्वर-अभिषेक

जब बिग बॉस ने मुनव्वर और अभिषेक से आखिरी बार बात की तो दोनों काफी इमोशनल हो गए थे। दोनों की आंखें उस समय नम हो गईं थीं और बाद में फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद आखिरी मोमेंट पर अभिषेक ने बिग बॉस से माफी मांगी। तो वहीं मुनव्वर ने उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि थैंक्यू बिग बॉस बेहतर इंसान बनाने के लिए।

जीतने के बाद मुनव्वर का पहला पोस्ट

बिग बॉस से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपने घर के सफर और आयशा संग अपने विवाद पर तो बात की है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बिग बॉस 17 के घर से बाहर आते ही जिस शख्स के साथ पहली फोटो शेयर की, वह थे सलमान खान। फोटो में मुनव्वर फारुकी, सलमान खान के बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रॉफी डोंगरी आ गई : मुनव्वर फारुकी

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कैप्शन में लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया जनता। आपके प्यार और आपके सपोर्ट के लिए, आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई। सलमान खान को बड़ा भाई बताते हुए मुनव्वर ने आगे लिखा, बड़े भाई सलमान खान सर का इतना सपोर्ट करने और गाइड करने के लिए शुक्रिया। सारी मुनव्वर की जनता और मुनव्वर के वॉरियर का दिल से शुक्रिया"। ये भी पढ़ें - Bigg Boss 17 Finale : बिग बॉस के विनर की प्राइजमनी जानकर उड़ जाएंगे होश, जानें – कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 17’ का लाइव टेलीकास्ट
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts