उर्फी जावेद अरेस्ट ? वायरल हो रहा VIDEO, जिस अतरंगी फैशन से हुईं फेमस, उसी ने भेजा सलाखों के पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहने वाली पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस को इस बार लीक से हटकर फैशन काफी महंगा पड़ गया है। इसी वजह से उन्हें मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अब एक्ट्रेस की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो
उर्फी जावेद अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिसकी वजह से कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। अब एक बार फिर उर्फी के बोल्ड कपड़े ही उनकी परेशानियों की वजह बन गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिला पुलिसकर्मी आती हैं और उन्हें पकड़कर थाने ले जाने के लिए पुलिस का गाड़ी में बैठा लेती हैं। देखें वीडियो... https://twitter.com/psamachar1/status/1720380984279937061
एक्ट्रेस ने पुलिस से पूछे सवाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी को आज सुबह मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वायरल वीडियो में उर्फी को सुबह कॉफी रन पर देखा गया। पुलिस अधिकारियों का एक समूह वहां आता है और उन्हें अरेस्ट कर लेता है। वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती हैं। जब उर्फी ने हिरासत में ले जाने का कारण पूछा तो अधिकारी ने कहा, “इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहनकर कौन घुमता है?”
रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी
उर्फी को डेनिम पैंट के साथ बैकलेस रेड टॉप पहने देखा गया था। जब एक्ट्रेस ने अधिकारी से अरेस्ट करने की वजह पूछी तो अधिकारियों ने उन्हें पुलिस स्टेशन में जाने के लिए कहा। उन्होंने उनके हाथ पकड़े और उन्हें हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उर्फी को गाड़ी में बैठाया गया।





















