Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई : कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; देखें VIDEO

Follow on Google News
मुंबई : कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; देखें VIDEO
मुंबई के कांदिवली पश्चिम में सोमवार को एक इमारत में आग लगने की खबर के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस और बीएमसी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कड़ा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देखें VIDEO

इमारत को खाली कराया

बीएमसी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आज दोपहर आग लगी थी। बताया जा रहा है कि इमारत में स्थित दुकान से आग फैली है। घटना के बाद पूरी इमारत को खाली कराया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे लगी आग ?

इमारत में आग कैसे लगी, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- VIDEO : कैफे के बाहर खड़े होकर सिगरेट पीती थीं लड़कियां, महज इस बात से खफा बुजुर्ग ने लगा दी आग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts