Mukesh Ambani Resigns : मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी बने कंपनी के नए चेयरमैन

Follow on Google News
Mukesh Ambani Resigns : मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी बने कंपनी के नए चेयरमैन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से मुकेश अंबानी ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बेटे आकाश अंबानी रिलायंस जियो के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी।

बोर्ड ने नए चेयरमैन की नियुक्ति पर लगाई मुहर

कंपनी ने बताया कि मुकेश अंबानी का इस्तीफा 27 जून को बाजार बंद होने के बाद से ही मान्य हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने की भी जानकारी दी। उसने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स ने नॉन-एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश अंबानी को चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गई है।

इन लोगों को भी मिली बोर्ड में जगह

बोर्ड ने रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी को अतिरिक्त डायरेक्टर बनाने की भी मंजूरी दी है। इन दोनों को 5 साल के लिए इंडीपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, बोर्ड ने पंकज मोहन पवार को रिलायंस जियो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने की भी मंजूरी दी। बता दें कि ये नियुक्ति भी 27 जून 2022 से अगले 5 साल के लिए है। फिलहाल, इन नियुक्तियों को अभी शेयर होल्डर्स की मंजूरी मिलनी बाकी है। https://twitter.com/psamachar1/status/1541737689686450177?t=o84YxXQF4JavoUOFgjWXjw&s=08 ये भी पढ़ें- 51 साल के हुए Elon Musk: लाइव शो में गांजा पीने से लेकर… सेक्शुअल हैरेसमेंट तक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स का विवादों से है गहरा नाता
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts