विजयवर्गीय का राहुल पर बड़ा हमला-"देश जोड़ने वाले चाहिए,देश तोड़ने वाले नहीं"

दौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस से जुड़े वामपंथी समूह देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं, इसलिए श्रीलंका या बांग्लादेश जैसे घटनाक्रम को भारत में दोहराने की कोशिश सफल नहीं होगी।भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान के दावों की वास्तविकता छात्रसंघ चुनावों के परिणामों से सामने आ रही है। उन्होंने पंजाब, चंडीगढ़ और कोटा का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के छात्र अभियान पर सवाल उठाए। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां NSUI को केंद्रीय पैनल की एक भी सीट नहीं मिली।
संबंधित खबर: मंत्री विजयवर्गीय बोले- भोपाल के व्यापारियों को नुकसान नहीं होने देंगे, मास्टर प्लान पर भी जल्द फैसला
2026 के DUSU चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के खाते में गया। NSUI चारों केंद्रीय पदों में से कोई भी नहीं जीत सकी।भाजपा नेता ने इसे कांग्रेस के छात्र अभियान के लिए आत्ममंथन का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छात्रों के बड़े समर्थन का दावा किया था, लेकिन दिल्ली के चुनाव परिणामों को उन दावों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
संबंधित खबर: 'कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बनी कांग्रेस', राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर बवाल
‘अंधभक्त नहीं, देशभक्त छात्र चाहिए’
बयान में भाजपा नेता ने कांग्रेस और वामपंथी संगठनों पर छात्र राजनीति में एक खास तरह का नैरेटिव आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे छात्र चाहिए जो राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हों। उन्होंने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारों का जिक्र करते हुए कांग्रेस और वामपंथी संगठनों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचार रखने वाले छात्रों को आगे बढ़ाना जरूरी है और छात्र राजनीति को देश के हितों से जोड़कर देखना चाहिए।
संबंधित खबर: राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- दिया जलाने के लिए पैसा है तो छात्राओं के हॉस्टल के लिए क्यों नहीं?
मंच पर कलाकार के व्यवहार पर भी आपत्ति
बयान के अंत में उन्होंने दिल्ली के एक कलाकार द्वारा मंच पर किए गए कथित व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे गंभीर और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार को माफ नहीं किया जा सकता।भाजपा नेता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव परिणामों से सबक लेना चाहिए।




















