Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमपीपीएससी 2024 का रिजल्ट घोषित; टॉप 10 में 4, डिप्टी कलेक्टर के 13 में से 5 पदों पर महिलाएं 

श्योपुर के देवांशु टॉपर, इंदौर की हर्षिता महिलाओं में प्रथम
Follow on Google News
एमपीपीएससी 2024 का रिजल्ट घोषित; टॉप 10 में 4, डिप्टी कलेक्टर के 13 में से 5 पदों पर महिलाएं 
देवांशु शिवहरे

पीपुल्स संवाददाता

इंदौर। मप्र लोक सेवा आयोग  ने शुक्रवार शाम राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। सरकारी निर्देशों के अनुपालन में 87:13 फॉर्मूले के अनुसार 110 पदों के लिए सूची जारी की गई है। श्योपुर के विजयपुर के देवांशु शिवहरे ने टॉप किया है। उन्होंने 1685 में से 953 अंक हासिल किए हैं। देवांशु वर्तमान में गुना में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वह 2022 में इस पद पर चयनित हुए थे। उन्होंने इंदौर से बीटेक किया है। वहीं, महिलाओं में इंदौर की हर्षिता दवे पहले स्थान पर हैं।  इस वर्ष महिला उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन है। शीर्ष 10 में 4 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 13 डिप्टी कलेक्टर पदों में से 5 और 19 डीएसपी पदों में से 6 महिलाएं सफल हुई हैं।      

शीर्ष उम्मीदवार: (1685 अंक में से )

1. देवांशु शिवहरे         953 
2. ऋषव अवस्थी        945.5 
3. अंकित                  942 
4. शुभम                   913 
5. हर्षिता दवे             893.75 
6. रुचि जाट              891 
7. नम्रता जैन            890 
8. गिरराज परिहार     859.75 
9. स्वर्णा दीवान         833.75
10. विक्रमदेव सरयाम-765.50
11. शिवानी सिरमचे    761.50
12. जतिन ठाकुर        759.75
13. हिमांशु सोनी        716.00

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts