Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :सर्दी की विदाई, गर्मी की दस्तक! 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम... छाएंगे बादल

मध्य प्रदेश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम करवट लेने वाला है। दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। हालांकि बारिश और कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं।
Follow on Google News
सर्दी की विदाई, गर्मी की दस्तक! 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम... छाएंगे बादल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी अब विदाई की ओर है और गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। दिन के समय तेज धूप लोगों को चुभने लगी है, वहीं रातें अभी भी हल्की ठंड का अहसास करा रही हैं। तापमान के इस उतार-चढ़ाव ने साफ कर दिया है कि, फरवरी का मौसम अब ट्रांजिशन मोड में आ चुका है। वहीं 16 फरवरी के बाद एक बार फिर से मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। 

    30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, खंडवा सबसे गर्म

    राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंच गया।

    इन शहरों में 30°C से ज्यादा रहा दिन का तापमान

    भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण लोग अब गर्म कपड़े छोड़ने लगे हैं और पंखों-कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है।

    रातें अभी भी ठंडी, पहाड़ी इलाकों में कंपकंपी

    हालांकि दिन गर्म हो रहे हैं, लेकिन रात के तापमान में अब भी ठंड बनी हुई है। शुक्रवार-शनिवार की रात सबसे ठंडा स्थान कटनी का करौंदी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

    ठंडी रातों वाले प्रमुख इलाके

    कटनी (करौंदी): 8.9°C

    पचमढ़ी: 9.2°C

    खजुराहो: 10.4°C

    ग्वालियर: 12.5°C

    दिन और रात के तापमान में साफ अंतर देखने को मिल रहा है, जो इस मौसम की खास पहचान बन गया है।

    16 फरवरी से नया सिस्टम एक्टिव

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ हिस्सों में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। 16 फरवरी से एक नया सिस्टम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 16 फरवरी के बाद प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं, जिससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान न तो बारिश का कोई अलर्ट है और न ही घने कोहरे की आशंका जताई गई है। इसका मतलब है कि, फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम हल्का गर्म रहेगा, जबकि रातों में हल्की ठंड बनी रहेगी।

    बर्फबारी के बाद हल्की ठंड का एक और दौर

    पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के कारण सिस्टम के गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद प्रदेश में हल्की ठंड का एक छोटा दौर फिर देखने को मिल सकता है। हालांकि यह ठंड ज्यादा तेज नहीं होगी। फरवरी के बाकी दिनों में मौसम का ट्रेंड लगभग ऐसा ही रहने वाला है, दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी।

    अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

    15 फरवरी: कुछ जिलों में हल्का कोहरा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं, दिन में बादल छा सकते हैं

    16 फरवरी: सीमित इलाकों में हल्का कोहरा, दिनभर बादल, बारिश की संभावना नहीं

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    भोपाल

    30.4

    14.2

    इंदौर

    31.9

    13.6

    खंडवा

    33.5

    14.4

    उज्जैन

    31.5

    15.7

    जबलपुर

    30.9

    14.6

    ग्वालियर

    28.6

    12.8

    पचमढ़ी

    25.2

    9.4

    खजुराहो

    30.4

    11.4

    यह भी पढ़ें: MP में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर, स्वास्थ्य से आबकारी तक बदली कमान; देखें लिस्ट

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts