People's Update
Wednesday, April 1, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 1, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आसमान छूते खाद्य तेलों ने बिगाड़ा हनुमान जयंती का जायका
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल :11 IAS अफसरों के ट्रांसफर, स्वास्थ्य से आबकारी तक बदली कमान; देखें लिस्ट

    मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादलों से स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायतों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात आदेश जारी किए।
    Publish Date: 14 Feb 2026, 9:39 AM (IST)Updated On: 15 Feb 2026, 4:46 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला सूची जारी कर दी। जिसमें राज्य के कई अहम विभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई। इस फेरबदल में 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां हुई हैं।

      देर रात जारी हुए इन आदेशों से साफ है कि, सरकार प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है। कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें पुराने विभागों से हटाकर नई और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

      वरिष्ठ अफसर को स्वास्थ्य विभाग की कमान

      1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग राज्य सरकार के सबसे संवेदनशील विभागों में से एक माना जाता है और बर्णवाल को यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ढांचे को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

      वहीं 2000 बैच के आईएएस संदीप यादव को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रहे हैं। वन विभाग में उनकी नियुक्ति से पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

      जनसंपर्क और आबकारी विभाग में बदलाव

      राज्य सरकार ने आईएएस मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष सिंह के पास इसके साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच संवाद का अहम माध्यम होता है, ऐसे में इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

      वहीं जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वे करीब चार महीने तक जनसंपर्क आयुक्त के पद पर रहे थे। आबकारी विभाग राज्य के राजस्व से जुड़ा अहम विभाग है, जहां नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सक्सेना के कंधों पर होगी।

      Twitter Post

       

      बिजली वितरण और मार्कफेड में नई नियुक्तियां

      2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संचालक पद से हटाकर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। बिजली वितरण कंपनियों में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

      वहीं 2010 बैच के आईएएस अभिजीत अग्रवाल को राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वे दो साल तक आबकारी आयुक्त के पद पर रहे और अब मार्कफेड की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो किसानों और सहकारी संस्थाओं से जुड़ा अहम संगठन है।

      कृषि विभाग और राजभवन से जुड़े तबादले

      2011 बैच के आईएएस उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। करीब आठ महीने बाद उनकी राजभवन से वापसी हुई है। कृषि विभाग राज्य की बड़ी आबादी से जुड़ा है, ऐसे में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

      वहीं भिंड जिला पंचायत के सीईओ रहे सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव नियुक्त किया गया है। यह पद राजभवन से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व माना जाता है।

      जिला पंचायतों में भी बड़ा फेरबदल

      जिला पंचायत स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।

      • संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
      • कमल सोलंकी को रायसेन जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है
      • आगर मालवा जिला पंचायत की सीईओ नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक बनाया गया है।

      4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

      देर रात जारी तबादला सूची में चार राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को जिला पंचायत आगर मालवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन, वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड का सीईओ बनाया गया है। वहीं, राकेश शर्मा को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में मुख्य महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

      क्यों अहम है यह तबादला सूची

      प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को सरकार की रणनीतिक कवायद के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी नीतिगत फैसलों, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक गति बढ़ाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। खासतौर पर स्वास्थ्य, जनसंपर्क, कृषि और बिजली जैसे विभागों में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Madhya Pradesh IAS Transfer

      MP Breaking News

      Mp latest news

      MP IAS Transfer

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      आसमान छूते खाद्य तेलों ने बिगाड़ा हनुमान जयंती का जायका

      युद्ध की तपिश में झुलसा आम बजट :आसमान छूते खाद्य तेलों ने बिगाड़ा हनुमान जयंती का जायका

      विज्ञापन की साइज में एजेंसी ने किया परिवर्तन, होगी जांच- अपर आयुक्त सिंह

      मेट्रो ट्रैक के नीचे डिवाइडर पर विज्ञापन का मामला :विज्ञापन की साइज में एजेंसी ने किया परिवर्तन, होगी जांच- अपर आयुक्त सिंह

      कच्चे माल की सप्लाई कम होने से महंगी हुई रोजमर्रा की दवाएं, मेन्युफैक्चरिंग 40 फीसदी तक महंगी

      युद्ध का असर :कच्चे माल की सप्लाई कम होने से महंगी हुई रोजमर्रा की दवाएं, मेन्युफैक्चरिंग 40 फीसदी तक महंगी

      युवा विधायक सम्मेलन में विधायकों के बड़े 5 संकल्प, MP छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान के 40 से ज्यादा विधायक शामिल हुए

      Bhopal :युवा विधायक सम्मेलन में विधायकों के बड़े 5 संकल्प, MP छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान के 40 से ज्यादा विधायक शामिल हुए

      ईरान के साथ युद्ध के बीच ट्रंप को इन देशों ने दिया झटका, मिलेट्री विमान को उतारने से रोका

      मिडिल ईस्ट जंग :ईरान के साथ युद्ध के बीच ट्रंप को इन देशों ने दिया झटका, मिलेट्री विमान को उतारने से रोका

      गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ने से किसानों में उबाल, 2 अप्रैल से दूध और सब्जी की आपूर्ति ठप करने की दी चेतावनी

      इंदौर:गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ने से किसानों में उबाल, 2 अप्रैल से दूध और सब्जी की आपूर्ति ठप करने की दी चेतावनी

       जमीन हड़पने का खेल उजागर

      इंदौर में जिंदा महिला को कागजों में "मार" डाला: जमीन हड़पने का खेल उजागर

      गोलाघाट में BJP का बूथ सम्मेलन, अजंता निओग के समर्थन में उतरे आलोक शर्मा, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यकर्ता

      असम चुनाव :गोलाघाट में BJP का बूथ सम्मेलन, अजंता निओग के समर्थन में उतरे आलोक शर्मा, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यकर्ता

      जीवाजी यूनिवर्सिटी में खुलेआम नकल, वीडियो वायरल के बाद भी प्रशासन चुप

      ग्वालियर:जीवाजी यूनिवर्सिटी में खुलेआम नकल, वीडियो वायरल के बाद भी प्रशासन चुप

      बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस में होने का किया दावा, 20 अप्रैल को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई

      सागर:बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस में होने का किया दावा, 20 अप्रैल को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....