आम जनता के लिए खुला लोकभवन:इतिहास, सजावट और झांकियों ने बनाया आकर्षण

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 25 से 27 जनवरी 2026 तक लोकभवन (पहले राजभवन) को आम जनता के लिए खोलने का ऐलान किया। इस दौरान नागरिक लोकभवन की ऐतिहासिकता, प्राकृतिक सौंदर्य और विशेष सजावट को करीब से देख सकेंगे।
Follow on Google News
इतिहास, सजावट और झांकियों ने बनाया आकर्षण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 25 से 27 जनवरी 2026 तक लोकभवन (पहले राजभवन) आम लोगों के लिए खोलने की घोषणा की थी। इस दौरान नागरिकों को लोकभवन की ऐतिहासिकता, खूबसूरती और खास सजावट को करीब से देखने का मौका मिला। इसका उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र के महत्व और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। लोकभवन खोलने का यह आयोजन नागरिकों और सरकार के बीच संवाद, सहभागिता और विश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

    लोकभवन में क्या-क्या देखने को मिला?

    लोकभवन में आम लोगों के लिए कई खास आकर्षण और सुविधाएं रखी गईं।

    1. लोकभवन की सजावट और खूबसूरती- लोकभवन को विशेष रूप से तिरंगे के साथ सजाया गया था। साथ ही गुलाब गार्डन और यहां लगे झांकियां भी लोगों का ध्यान खींचती रहीं।
    2. राजभवन से लोकभवन बनने की कहानी- लोगों को यह भी बताया गया कि राजभवन से लोकभवन बनने की प्रक्रिया कैसे हुई और इसका सफर क्या रहा।
    3. राज्यपाल और उनके कामकाज की जानकारी- यहां लोगों को मध्य प्रदेश के अब तक के राज्यपालों की जानकारी भी दी गई। साथ ही राज्यपाल के कार्यालय और उनके कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया।

    Uploaded media

    राजभवन से लोकभवन प्रदर्शनी का खास आकर्षण

    केन्द्रीय संचार ब्यूरो और मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग ने राजभवन से लोकभवन विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की।

    1. केन्द्र सरकार की प्रदर्शनी- केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा वीबी-जी रामजी योजना और वंदे भारत थीम पर आकर्षक और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी लोगों को राष्ट्र निर्माण की योजनाओं और विकास यात्रा से अवगत कराती है।
    2. राज्य सरकार की प्रदर्शनी- जनसंपर्क विभाग द्वारा राजभवन से लोकभवन विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मध्य प्रदेश की स्थापना से लेकर अब तक के सभी राज्यपालों की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी गई।
    3. लघु फिल्में और वीडियो वॉल- लोकभवन में लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके लिए वीडियो वॉल का भी प्रबंध किया गया, जहां लोग विभिन्न विकास योजनाओं और ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी देख सकते थे।

    प्रवेश और निकास का सिस्टम

    राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि आमजन लोकभवन का भ्रमण 25 से 27 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।

    Uploaded media

    प्रवेश समय

    25 और 27 जनवरी: दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक
    26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

    पार्किंग और प्रवेश-निकास

    वाहन पार्किंग कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में होगी। गेट नंबर-1 से प्रवेश और गेट नंबर-4 से निकास होगा। तो वहीं भ्रमण के दौरान लोग सबसे पहले सिविल डिस्पेंसरी के सामने प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद सांदीपनि सभागार के बाहर वीडियो वॉल के पास लघु फिल्में देखी जा सकेंगी। अंत में मंदिर के सामने वाले द्वार से होते हुए लोग गेट नंबर-4 से बाहर निकलेंगे।

    सुरक्षा व्यवस्था और जनता की सुविधा

    लोकभवन खोलने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई। 27 जनवरी तक आम लोग लोकभवन आकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts