PlayBreaking News

MP Weather Update :16 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार, कई जिलों में लू का अलर्ट; आने वाले दिनों में और तपेगा प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजगढ़ में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जबकि कई जिलों में लू का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
Follow on Google News
16 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार, कई जिलों में लू का अलर्ट; आने वाले दिनों में और तपेगा प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मई की शुरुआत में जहां प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही थी, वहीं अब तेज धूप और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश का आधा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

राजगढ़ बना सबसे गर्म शहर

रविवार को राजगढ़ मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 44.8 डिग्री, खंडवा में 44.5 डिग्री और नौगांव व खजुराहो में 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज हुआ, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

प्रदेश के बड़े शहर भी गर्मी की मार से अछूते नहीं रहे। भोपाल में तापमान 42.7 डिग्री, इंदौर में 42.8 डिग्री, ग्वालियर में 42.6 डिग्री और जबलपुर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, फिलहाल मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को रतलाम और राजगढ़ प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। आने वाले दिनों में उज्जैन संभाग, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र, बुंदेलखंड और सागर संभाग के जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अरुण शर्मा ने कहा कि, प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और आने वाले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है।

MP weather update

कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में तापमान 43 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और शहडोल समेत कई जिलों में भले ही लू का अलर्ट नहीं है, लेकिन यहां भी तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

प्रमुश शहरों का तापमान 

शहर

अधिकतम तापमान

राजगढ़

45.0°C

रतलाम

44.8°C

खंडवा

44.5°C

नौगांव

44.4°C

खजुराहो

44.4°C

गुना

43.7°C

रायसेन

43.6°C

नरसिंहपुर

43.6°C

श्योपुर

43.6°C

दतिया

43.4°C

दमोह

43.4°C

खरगोन

43.2°C

टीकमगढ़

43.2°C

धार

43.1°C

उज्जैन

43.0°C

इंदौर

42.8°C

भोपाल

42.7°C

ग्वालियर

42.6°C

जबलपुर

42.3°C

अगले चार दिन और बढ़ेगी तपिश

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 मई तक प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ेगा। कई जिलों में लगातार हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। खासकर ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, मालवा और महाकौशल क्षेत्र में तापमान लगातार 43 से 46 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान गर्म हवाएं और तेज धूप स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं।

Featured News

मई में पहले बारिश अब गर्मी 

मई की शुरुआत में मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदलता रहा। 30 अप्रैल से शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर 10 मई तक जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और टर्फ सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। 17 मई तक कुल 14 दिन प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश या आंधी का असर देखने को मिला। हालांकि अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है और तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और ज्यादा देर धूप में न रहने की सलाह दी गई है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय सिर ढकने की भी अपील की गई है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts