MP Weather Update :प्रदेश में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर; 19 जिलों में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भोपाल में सीजन का सबसे घना कोहरा दर्ज हुआ, विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। शीतलहर के चलते 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, जबकि कई शहरों में तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Follow on Google News
प्रदेश में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर; 19 जिलों में स्कूल बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। रविवार और सोमवार की सुबह प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। राजधानी भोपाल में तो इस सीजन का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। मौसम के इस बदले मिजाज ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी, जबकि भोपाल और धार जैसे जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।

    प्रदेशभर में कोहरा और शीतलहर का असर

    मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, उमरिया, राजगढ़ समेत कई जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चली। सोमवार सुबह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित 30 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

    राजधानी भोपाल में कोहरे के कारण ट्रेनों और फ्लाइट्स की टाइमिंग पर असर पड़ा। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं, वहीं एयरपोर्ट पर उड़ानें करीब एक घंटे तक प्रभावित हुईं।

    19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी

    तेज सर्दी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंदसौर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़, रतलाम, नीमच, मंडला, जबलपुर, दमोह, डिंडौरी सहित 19 जिलों में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।

    भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाकर सुबह 9.30 बजे के बाद कर दी गई है। हालांकि, भोपाल में अभिभावकों की शिकायत है कि बसें पहले ही आ रही हैं, जिससे बच्चों को ठंड में राहत नहीं मिल पा रही।

    Featured News

    कई शहरों में पारा 5 डिग्री के आसपास

    प्रदेश में रात का तापमान तेजी से गिरा है। राजगढ़, दतिया, टीकमगढ़, खजुराहो, उमरिया जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    भोपाल

    18.5

    6.8

    ग्वालियर

    17.8

    6.4

    दतिया

    15.8

    4.4

    टीकमगढ़

    17.4

    6.7

    खजुराहो

    19.6

    5.4

    उमरिया

    22.1

    5.7

    इंदौर

    22.3

    8.6

    जबलपुर

    20.6

    9.0

    जनजीवन और खेती पर असर

    ठंड और कोहरे की वजह से सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में ओस और कोहरे से सड़कें गीली रहीं।

    किसानों ने चिंता जताई है कि लगातार गिरते तापमान से चना और गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। नर्मदापुरम में मंडी परिसरों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से किसानों को ट्रॉलियों पर ही रात बितानी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा त्रासदी में 17 वी मौत : फाइलों में सिर्फ 7 मौतें दर्ज

    आगे कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचल में घना कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। जनवरी में भी ठंड का यह दौर जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : भोपाल के एमपी नगर में एक महीनों से हो रही सड़कों की हत्या...!

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts