Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में बड़ा हादसा :मोपका सब स्टेशन में लगी भीषण आग, आधे शहर की बिजली ठप

बिलासपुर के मोपका इलाके में स्थित 25 साल पुराने बिजली सब स्टेशन में भीषण आग लग गई। आग के बाद एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे ब्लैकआउट हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और निगम प्रशासन मौजूद है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मोपका सब स्टेशन में लगी भीषण आग, आधे शहर की बिजली ठप
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर के मोपका इलाके में स्थित बिजली सब स्टेशन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

    आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप

    बताया जा रहा है कि यह सब स्टेशन करीब 25 से 30 साल पुराना है और इससे बिलासपुर शहर के लगभग आधे हिस्से में बिजली सप्लाई की जाती है। आग लगने के बाद एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे आधे शहर में ब्लैकआउट हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। हालात को काबू में लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

    आग लगने के कारणों की जांच जारी

    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सब स्टेशन में आग किन कारणों से लगी। मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी टीम कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    घटनास्थल पर नगर निगम प्रशासन, पुलिस और फायर सेफ्टी की टीम बड़ी संख्या में मौजूद है। सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके को घेर लिया गया है।

    धान मंडी के पास स्थित है सब स्टेशन

    यह 480 मेगावॉट क्षमता का सब स्टेशन बिलासपुर के मोपका स्थित धान मंडी के पास है, जो करीब 25 साल पुराना बताया जा रहा है और शहर के बड़े हिस्से को बिजली आपूर्ति करता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts