Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में फिर लौटेगा बारिश का दौर, 3 और 4 अगस्त को अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में आज बूंदाबांदी की संभावना

MP Weather Update : प्रदेश में फिर लौटेगा बारिश का दौर, 3 और 4 अगस्त को अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में आज बूंदाबांदी की संभावना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दो से तीन दिन से बारिश का दौर थमा हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, 3 और 4 अगस्त को एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

    3 अगस्त से फिर एक्टिव होगा सिस्टम

    सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी है कि फिलहाल एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इसका असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर दिखाई देने लगेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

    4 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में 8 इंच तक बारिश संभव

    मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    इन जिलों में अति भारी बारिश का अनुमान है:

    ग्वालियर, मुरैना, दतिया- यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

    शिवपुरी, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर- इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

    बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी है।

    भिंड में NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

    भिंड जिले के बाढ़ग्रस्त मुसावली गांव में एक बीमार बुजुर्ग को NDRF की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान भारौली थाना प्रभारी गिरीश शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिले में सिंध और चंबल नदियां खतरे के निशान से 6–7 मीटर ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने NDRF की टीमें लगातार निगरानी के लिए तैनात कर रखी हैं।

    कहां-कहां बारिश का कोटा पूरा हुआ?

    प्रदेश के इन 10 जिलों में अब तक सामान्य से 50% ज्यादा बारिश हो चुकी है:

    • ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर।
    • सबसे ज्यादा बारिश टीकमगढ़ और निवाड़ी में हुई है, जबकि इंदौर में सबसे कम पानी गिरा है।

    कितनी बारिश अब तक हो चुकी है?

    • 1 जून से अब तक औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है।
    • सामान्य अनुसार इस समय तक 17.6 इंच बारिश होनी चाहिए थी, यानी 10.5 इंच अधिक बारिश हुई है।
    • प्रदेश की सामान्य बारिश 37 इंच मानी जाती है।

    बारिश का जिलावार हाल

    शनिवार को जिन जिलों में बारिश हो सकती है:

    ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर।

    मौसम प्रणाली फिलहाल सक्रिय

    • मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी से श्रीगंगानगर होते हुए प्रदेश से गुजर रही है।
    • ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और हरियाणा में सक्रिय है।
    • इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।

    इतिहास में दर्ज बारिश के रिकॉर्ड

    भोपाल: अगस्त 2006 में 35 इंच बारिश

    इंदौर: अगस्त 1944 में 28 इंच

    ग्वालियर: अगस्त 1927 में 8.5 इंच एक दिन में

    जबलपुर: अगस्त 1923 में 44 इंच

    उज्जैन: अगस्त 2006 में 35 इंच

    ये भी पढ़ें: IndiGo की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में साथी यात्री ने मारा थप्पड़, युवक को आया था पैनिक अटैक; वायरल वीडियो पर भड़के लोग, आरोपी गिरफ्तार

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts