Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश की ICC को 5 दिन में दूसरी चिट्ठी!अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग पर फिर अड़ी BCB, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग पर फिर अड़ी BCB, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक बार फिर पत्र लिखकर टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग की है। बोर्ड ने इसके पीछे सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को वजह बताया है। यह पांच दिनों के भीतर ICC को भेजा गया दूसरा पत्र है। इससे पहले 4 जनवरी को भी BCB ने पहली बार मैचों के वेन्यू बदलने की अपील की थी।

    7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज

    टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। बांग्लादेश टीम को ग्रुप स्टेज में कुल चार मैच खेलने हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक इनमें से तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में होने हैं। हालांकि, बांग्लादेश टीम ने अब तक भारत आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही उनकी भागीदारी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब ICC को इस मुद्दे पर फैसला लेना है कि बांग्लादेश की मांग मानी जाए या नहीं।

    BCCI ने दिए थे मुस्तफिजुर को हटाने के निर्देश

    दरअसल, पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने देश में बांग्लादेश के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वह बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करे।

    इस फैसले के बाद बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़े संगठनों और वहां के मीडिया में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई गई। हालात इतने बिगड़े कि बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रचार और प्रसारण पर बैन लगा दिया।

    सख्त मूड में बांग्लादेश सरकार 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ताजा पत्र खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ चर्चा के बाद ICC को भेजा गया है। नजरुल इस पूरे मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का पूरा ब्योरा मांगा था, जिसे BCB ने विस्तार से साझा कर दिया है।” हालांकि, बांग्लादेश की ओर से जताई गई इन सुरक्षा चिंताओं को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts