Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री की बेटी सड़क हादसे का शिकार , पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा-मौत

मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री की बेटी  सड़क हादसे का शिकार , पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा-मौत
सड़क हादसे व इनसेट में प्रेरणा बच्चन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    सुबह हुआ हादसा - 

    हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। कार में प्रखर कासलीवाल, मनन संधू, प्रेरणा बच्चन और अंशुल राठी सवार थे। हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनन संधू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंशुल राठी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक-युवतियां किसी पार्टी से लौट रहे थे। प्रेरणा बच्चन की जल्द ही शादी होने वाली थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। खुशियों से भरा माहौल एक पल में मातम में बदल गया।

    कार में फंसे हुए थे शव - 

    हादसे के बाद कार में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए वाहन को कटर से काटना पड़ा। उधर, ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है।

    इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है। रालामंडल बायपास पर हुए इस हादसे ने न सिर्फ तीन जिंदगियां छीन लीं, बल्कि कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts