PlayBreaking News

Astronomical Phenomenon :पृथ्वी और जुपिटर होंगे एक दूसरे के आमने-सामने, दूरी घटेगी-चमक बढ़ेगी

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर (बृहस्पति) शनिवार को पृथ्वी के ठीक सामने आ रहा है। इसके साथ ही पृथ्वी और जुपिटर की दूरी भी कम होगी। इस खगोलीय घटना में जुपिटर ज्यादा चमकदार नजर आएगा।
Follow on Google News
पृथ्वी और जुपिटर होंगे एक दूसरे के आमने-सामने, दूरी घटेगी-चमक बढ़ेगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। वर्ष की शुरुआत की शनिवार को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर या गुरु, हमारा ग्रह पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा मे आ रहे हैं। जिससे जुपिटर हमसे नजदीक होने के कारण सबसे तेज चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखने जा रहा है।

    63 करोड़ किमी रहेगी जुपिटर की दूरी

    नेशनल अवॉर्ड प्राप्त साइंस कम्युनिकेटर सारिका घारू ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर जुपिटर, पृथ्वी और सूर्य  एक सीध में होंगे। इस समय जुपिटर की पृथ्वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किमी होगी। दूरी कम होने के कारण गुरुदर्शन का यह सबसे अच्छा अवसर होगा इस कारण सबसे अधिक चमकीला और अपेक्षाकृत बड़ा देख पाएंगे।

    पूर्व दिशा में चमकता दिखेगा

    बिना किसी टेलिस्कोप के जुपिटर को  शाम को चमकते हुए पूर्व दिशा में देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप टेलिस्कोप से देखेंगे तो इसकी डिस्क की पटि्टकाओं को तथा इसके चार गैलिलियन मून को भी देख पाएंगे । इस घटना के समय जुपिटर माइनस 2.68 के मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा । जुपिटर जिसे गुरु भी कहते हैं इस समय आकाश में मिथुन तारामंडल में है । यह शाम उदित होने के बाद रात भर आकाश में रहकर मध्यरात्रि में सिर के ठीक उपर होगा तथा सुबह पश्चिम में अस्त होगा। खगोल प्रेमियों के लिए शनिवार सुनहरा मौका रहेगा जब पृथ्वी और बृहस्पति होंगे एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। 

    जुपिटर के बारे में कुछ खास

    • जुपिटर हमारे ग्रह पृथ्वी से लगभग 11 गुना चौड़ा है । अगर पृथ्वी को हम अंगूर के आकार की मानें तो जुपिटर का आकार बास्केटबॉल के आकार का होगा ।
    • जुपिटर की सूर्य से इतनी ज्यादा दूरी है कि सूर्यप्रकाश इस तक पहुंचने में लगभग 43 मि‍नट लगते हैं।
    • जुपिटर के अब तक 95 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं ।
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts