डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- मप्र में इस बार पेश किया जाएगा रोलिंग बजट

मप्र सरकार इस बार रोलिंग बजट की तैयारी कर रही है। यानि अगले तीन साल के बिजट के प्रावधानों पर विचार किया जाएगा। सरकार का फोकस ई बजट पर भी रहेगा। बजट के पहले डिप्टी सीएम और  प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने खास बातचीत में मुख्य बिंदु बताए।
Follow on Google News
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- मप्र में इस बार पेश किया जाएगा रोलिंग बजट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी, भोपाल। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम एवं वित्त विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि सरकार इस बार  ‘रोलिंग बजट’की तैयारी कर रही है। अर्थात आगामी तीन साल के बजट प्रावधानों को लेकर भी विचार मंथन हो रहा है। ‘जीरो’ और  ‘ई’ बजट पर फोकस रहेगा ही। विशेषज्ञों और प्रबुद्ध नागरिकों से मिले उपयोगी सुझाव भी बजट में शामिल करेंगे। जहां तक मुफ्त योजनाओं का सवाल है तो बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते  आर्थिक सेहत पर विशेष फर्क नहीं पड़ेगा। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियां भी हमारी प्राथमिकता में हैं।

    अगले 5 साल में प्रदेश का बजट डबल करने का संकल्प

    उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवड़ा ने  विशेष चर्चा में आगामी बजट से लेकर प्रदेश की आर्थिक सेहत, बढ़ते कर्ज और  ‘रोलिंग बजट’ जैसे सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगले 5 साल में प्रदेश का बजट डबल करने का संकल्प जताया है। सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जरूरी टिप्स दिए हैं। पिछले साल (2025-26) हमने वर्ष 2003 की तुलना में इक्कीस गुना 4 लाख 21 हजार 032 करोड़ का बजट पेश किया था। हर साल बजट में औसतन 15-18 फीसदी की बढ़ोतरी कर रहे हैं। पेश है वित्त मंत्री देवड़ा से चर्चा के अंश...

     

    बढ़ता कर्ज तो विकास कार्यों के लिए निवेश जैसा है...

    सवाल : वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर सरकार की क्या तैयारी है?

    जवाब :  इतना कह सकता हूं, बजट सर्वस्पर्शी रहेगा।   ‘जीरो ’ और 'ई ' बजट के साथ ही हम रोलिंग बजट पर काम कर रहे हैं।

    सवाल : रोलिंग बजट से मतलब...आम जन पर क्या फर्क पड़ेगा ?

    जवाब :  बेहतर प्लानिंग होगी, हम आने वाले 3 साल की रूपरेखा पर भी गंभीरता से विचार करेंगे।

    सवाल : बढ़ते कर्ज को लेकर खूब बातें होती हैं, आप क्या मानते हैं?

    जवाब :  देखिए हमारा कर्ज निर्धारित सीमा के भीतर है। देखा जाए तो यह कर्ज नहीं बल्कि निवेश है। पूंजीगत व्यय और विकास कार्यों से इकोनॉमी को गति मिलती है।

    सवाल : 2028 में सिंहस्थ को लेकर बजट में क्या रूपरेखा रहेगी।

    जवाब : सिंहस्थ से जुड़े सभी विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता पर है। बजट की कोई कमी नहीं आने देंगे।

    सवाल :  बजट के संदर्भ में इस बार पब्लिक के सुझाव कितनी संख्या में मिले?

    जवाब :  हमने बजट संवाद के जरिए विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों के सुझाव मांगे थे। हजारों की संख्या में लोगों का फीडबैक मिला है। उपयोगी सुझाव बजट में रिफलेक्ट होंगे।

    सवाल :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बजट डबल करने का संकल्प कब पूरा होगा?

    जवाब : मुख्यमंत्रीजी ने 5 साल में बजट डबल करने का ऐलान किया है। यह संकल्प  पूरा करेंगे। वर्ष 2003 की तुलना में हम 21 गुना बड़ा बजट (2025-26) पेश कर चुके हैं। हर बार इसमें बढ़ोतरी तो होती ही है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts