Budget Session :संसद के बजट सत्र का आया शेड्यूल, एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 30 जनवरी को प्रस्तुत किया जा सकता है। सत्र 13 फरवरी को एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित हो सकता है।
संसद के बजट सत्र का आया शेड्यूल, एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। मौजूदा संकेतों के अनुसार, सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो सकती है। आम बजट 1 फरवरी, पेश किया जाएगा।  संसदीय कार्यों से जुड़ी कैबिनेट समिति ने सत्र का संभावित कार्यक्रम तय कर लिया है। तय योजना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। यह अभिभाषण बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है।

    29 जनवरी को सदन की कार्यवाही नहीं

    हालांकि, 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही नहीं होगी। इसके बाद 30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसमें देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति और आने वाले वर्ष की दिशा को रेखांकित किया जाएगा। 31 जनवरी को भी संसद की दोनों सदनों में कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है। इसके अगले दिन यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री संसद में केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी।

    सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से

    राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी होने के बाद संसद की कार्यवाही 13 फरवरी से लगभग एक महीने तक नहीं होगी। इसके बाद सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से दोबारा शुरू होगा और यह 2 अप्रैल, गुरुवार को समाप्त होने की संभावना है।

    रविवार को बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस बार रविवार यानि 1 फरवरी को साल 2026-27 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब बजट रविवार को पेश किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने संसद के बजट सत्र की तारीखों को मंजूरी दे दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी जो स्वतंत्रता के बाद 88वां बजट होगा। केंद्र सरकार 2017 से 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश कर रही है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts