Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में पार्टियों के स्टार प्रचारक दिखाएंगे ताकत : 4 नवंबर को पीएम मोदी की रतलाम में सभा, महाकौशल आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Follow on Google News
MP में पार्टियों के स्टार प्रचारक दिखाएंगे ताकत : 4 नवंबर को पीएम मोदी की रतलाम में सभा, महाकौशल आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखाएंगी। एक तरफ जहां प्रचार का दौर जोर पकड़ रहा है, वहीं स्टार प्रचारकों ने भी अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को मध्य प्रदेश के पहले अधिकारिक चुनावी दौरे पर आ रहे है। यहां वे रतलाम में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उसी दिन बालाघाट जिले के कटंगी और डिंडौरी जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी का रतलाम दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में सभा करेंगे। वे रोड शो के जरिए सभा स्थल पहुंचेंगे। रतलाम-झाबुआ आदिवासी इलाका है। पिछले चुनाव में रतलाम-झाबुआ और मंदसौर की 16 सीट में से 10 भाजपा, 6 कांग्रेस ने जीती थी। देखें पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम...

BJP के स्टार प्रचारकों का MP दौरा

  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह : 4,5,6,7,9 और 14 नवंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे।
  • नितिन गडकरी : 7 और 8 नवंबर को प्रचार करेंगे।
  • स्मृति ईरानी : 8, 9, 14,15 नवंबर को एमपी दौरे पर रहेंगी।
  • असम के CM हिमंत विश्व शर्मा : 8,9,11 और 13 नवंबर को एमपी में प्रचार करेंगे।
  • हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर : 5 नवंबर को एमपी आएंगे।
  • उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी : 13, 14,15 नवंबर
  • गोवा के CM प्रमोद सावंत : 4 और 5 नवंबर को मध्य प्रदेश आएंगे।

खड़गे का एमपी दौरा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 4 नवंबर को महाकोशल अंचल आएंगे। वे बालाघाट जिले के कटंगी और डिंडौरी जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। अभी बालाघाट जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन कांग्रेस के पास हैं। कांग्रेस बालाघाट में बड़ा कार्यक्रम करके सिवनी जिले के समीकरण को भी साधने का प्रयास करेगी। यहां 2018 में कांग्रेस ने केवल एक सीट जीती थी। पार्टी ने कटंगी से भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं शहपुरा से भूपेंद्र मरावी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा डिंडौरी जिले की दोनों सीटें कांग्रेस के पास हैं। यहां से कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम विधायक हैं, जो केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं।

प्रियंका भी आ रहीं मप्र

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी हुंकार भरती नजर आएंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आएंगी। जहां वह विंध्य और मालवा को साधेंगी। प्रियंका 8 को इंदौर और 9 को रीवा का दौरा करेंगी। दोनों जगह पर रॉड शो और बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में चुनावी जनसभा कर चुकी हैं। ये भी पढ़ें- फेसबुक पर भाजपा तो इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के फॉलोअर्स ज्यादा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts