Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP खेल अलंकरण समारोह : CM शिवराज ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया पुरस्कार से सम्मानित, पदक जीतने वालों की सम्मान राशि को किया दो गुना

Follow on Google News
MP खेल अलंकरण समारोह : CM शिवराज ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया पुरस्कार से सम्मानित, पदक जीतने वालों की सम्मान राशि को किया दो गुना
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में शनिवार को 'मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2021-22' का आयोजन और खेलो इंडिया सेंटर्स का लोकार्पण किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वालों की सम्मान राशि को दो गुना कर 5 लाख किया और चौथे स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार की राशि दी जाएगी। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय खेल व सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। वहीं खेलो MP यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का अनावरण और प्रदेशभर के 49 खेलो इंडिया सेन्टर्स का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

बजट की चिंता मत कीजिए : सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर आए खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने देश में नई ऊंचाइयां हासिल की है। हमें लगातार बढ़ते जाना है। खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने में कोई बाधा नहीं आने दूंगा। बजट की चिंता मत कीजिए। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1703015594545570210[/embed]

चौथे स्थान हासिल करने वाले को भी मिलेगा पुरस्कार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश खेल संघों के लिए प्रदेश स्तर पर दी जाने वाली राशि दो गुना कर 5 लाख करने की घोषणा की। चौथे स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार की राशि दी जाएगी। साथ ही खेल अधोसंरचना के लिए अमले एवं महानिदेशक के पद की नियुक्ति की स्वीकृति के अलावा प्रदेश के खेल विभाग में खिलाड़ियों के नौकरी के लिए पद सुनिश्चित किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में इकराम अली खान को वर्ष 2021 शूटिंग प्रतिस्पर्धा के लिए कांस्य पदक प्रदान कर एक्लव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भगवान सिंह कुशवाहा को घुड़सवारी के लिए विक्रम पुरस्कार 2021 व पूनम शर्मा दिव्यांग जूडो विजेता को 2021 विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कयाकिंग, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, कराटे, फेंसिंग एवं तैराकी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम करने के लिए शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं दिल्ली से आए प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी आवेश खान को मुख्यमंत्री द्वारा विक्रम पुरुस्कार 2022 से सम्मानित किया। ये भी पढ़ें- शिवराज कैबिनेट बैठक : किसान मित्र योजना को मंजूरी, 450 रुपए में सिलेंडर, लाड़ली बहनों को आवास समेत इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts