शिवराज कैबिनेट बैठक : किसान मित्र योजना को मंजूरी, 450 रुपए में सिलेंडर, लाड़ली बहनों को आवास समेत इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश की लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने लिए पंजीयन की कार्यवाही शुरू करने और लाड़ली बहना आवास योजना के लिए 17 सितंबर से आवेदन भरवाएं जाने का निर्णय लिया गया है।
किसान मित्र योजना पर लगी मुहर
शिवराज कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में फैसला लेते हुए बिजली की उपलब्धता को लेकर 'किसान मित्र योजना' को मंजूरी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 200 मीटर तक की दूसरी के लिए स्थाई कनेक्शन के लिए आधी राशि देनी पड़ेगी। बाकी की आधी राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार और बाकी का 10 प्रतिशत हिस्सा वितरण कंपनी की ओर से दिया जाएगा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि
कैबिनेट की बैठक में आज मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि को मिली मंजूरी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 6500 से बढ़ाकर 7250, सहायिकाओं को मानदेय 5750 से बढ़ाकर 6500 के प्रस्ताव को मंजूरी।बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- उच्च शिक्षा विभाग के अतिथि विद्वानों को 50 हजार रुपए प्रतिमाह मानेदय। सेवा जारी रहेगी।
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाडली बहनों को मिलेगा आवास। मुरैना में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिली है। जिले में ही इलाज की सुविधा आमजन को मिल सके, इसके लिए सरकार की नई पहल।
- नगरीय प्रशासन विभाग में ऑटोमैटिक बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम को मंजूरी भी दी गई।
- जिला उद्योग और नवीवीकरण के लिए 27 करोड़ की मंजूरी।
- भारत सरकार की सौर ऊर्जा पार्क परियोजना के तहत हाईब्रिड पार्क और विकसित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- 10 नए सीएम राइस के लिए 330 करोड़ की स्वीकृति।
- शिव नगरी ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति का काम अंतिम चरण में हैं। 18 सितंबर को इसका उद्घाटन होगा। परिसर के समग्र विकास के लिए 1535 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
- जनजातिय कार्य विभाग में तकनीकी पदों का पुर्नगठन और नवीन पदों का सर्जन और कुछ पदों को समर्पण के प्रस्तावों पर मुहर लगी है।





















