MP Nursing Bharti 2026 :2,646 पदों पर सुनहरा मौका, 20 अप्रैल तक आवेदन… 15 मई को परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,646 पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो लंबे समय से सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी का इंतजार कर रहे थे।
कुल पदों का विवरण
इस संयुक्त भर्ती अभियान के तहत कुल 2,646 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग पदों के लिए सीटों का विभाजन किया गया है:
नर्सिंग ऑफिसर : 1,256 पद (सरकारी अस्पतालों के लिए)
नर्सिंग ऑफिसर (मेडिकल कॉलेज) : 954 पद
सिस्टर ट्यूटर : 218 पद
पदों के अनुसार सैलरी और लेवल
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी:
नर्सिंग ऑफिसर :
- पे लेवल – 7
- प्रारंभिक वेतन – ₹28,700 प्रतिमाह
सिस्टर ट्यूटर :
- पे लेवल – 9
- प्रारंभिक वेतन – ₹36,200 प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा :
- आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य होगा
- आवेदन संख्या सुरक्षित रखना जरूरी
- परीक्षा के समय फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) जरूरी
- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक
ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।
आवेदन शुल्क और पोर्टल फीस
उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा:
- सामान्य वर्ग: ₹500
- SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (MP निवासी): ₹250
- बैकलॉग पद: कोई शुल्क नहीं
इसके अलावा पोर्टल शुल्क भी अलग से देना होगा :
- कियोस्क के माध्यम से : ₹60
- स्वयं लॉगिन करके: ₹20
परीक्षा पैटर्न और विषय
भर्ती परीक्षा में 100 सवाल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। समय 2 घंटे मिलेगा। 25 अंक के सवाल सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे। नर्सिंग विषय के 75 अंक के सवाल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 10 से 12 बजे और दूसरी 3 से 5 बजे होगी। चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और सत्यापन पर निर्भर होगी।
ये भी पढ़ें: Peoples Update Special : बुधनी, छतरपुर, दमोह सहित 6 मेडिकल कॉलेज इस वर्ष बनकर हो जाएंगे तैयार
परीक्षा की शिफ्ट और समय
परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
चयन प्रक्रिया और मेरिट
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं:
- सामान्य वर्ग : 50%
- आरक्षित वर्ग : 40%
लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम चयन विभागीय आवश्यकताओं और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
जरूरी योग्यताएं (संक्षेप में)
हालांकि विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, लेकिन सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास नर्सिंग से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही, संबंधित परिषद में पंजीयन भी आवश्यक हो सकता है।





















