Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुरानी रंजिश की हुई इंतहा, प्रॉपर्टी डीलर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या

Follow on Google News
पुरानी रंजिश की हुई इंतहा, प्रॉपर्टी डीलर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या
ग्वालियर। शहर में बदमाशों का हौसला बुलंद है। यहां प्रशासन से बेखौफ बदमाशों ने सुनील गुर्जर नामक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पीठ पर दो और सीने पर चार गोलियां लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। यह घटना सोमवार शाम शहर के शताब्दीपुरम इलाके की है। मामले की सूचना मिलने पर महाराजपुरा थाना पुलिस और ग्वालियर एसपी धर्मवीर भदौरिया मौके पर पहुंचे। इस हत्या का आरोप बदमाश पुष्पेंद्र भदौरिया और उसके साथियों पर है।

पैसों को लेकर था विवाद

मृतक सुनील गुर्जर प्रॉपर्टी डीलिंग की काम करता था। वह महाराजपुरा का निवासी था। पैसों के लेनदेन को लेकर बदमाश पुष्पेंद्र भदौरिया और उसके साथियों पुराना विवाद था। इसी सिलसिले में सोमवार को भी सुनील पैसे लौटाने की बात को लेकर पुष्पेंद्र के पास गया था। लेकिन वहां पहले से ही पुष्पेंद्र के पांच और साथी मौजूद थे। बाद इतनी बढ़ी कि उनका आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पुष्पेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल से सुनील पर गोलियां चलाई। मृतक सुनील के भाई विशंभर गुर्जर ने आरोप लगाया है कि इस हत्याकांड में बदमाश पुष्पेंद्र भदौरिया सहित 6 लोग शामिल हैं। विशंभर के मुताबिक, सुनील पुराने लेन-देन के सिलसिले में सुनील के घर गया था लेकिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। दोनों पहले प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में पार्टनर भी रह चुके थे। किसी विवाद के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए।

हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस

मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल इकट्ठा किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मृतक सुनील गुर्जर पर बदमाशों के 4 से 5 फायर करने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी के रुपयों को लेकर दोनों में पुराना विवाद था। फिलहाल, तत्काल प्रभाव से केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी पर भोपाल में तुलसी-शालिग्राम विवाह, CM बोले- ‘सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं रामेश्वर शर्मा’
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts