Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिटायरमेंट के बाद भी CM मोहन यादव के साथ काम करेंगे IAS चंद्रशेखर वालिंबे, OSD की संभालेंगे जिम्मेदारी

मप्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिंबे को सेवानिवृत्ति के बाद एक साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है। वे 30 नवंबर 2026 को रिटायर होने वाले थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहमति और मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। उनकी नई नियुक्ति 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी।
रिटायरमेंट के बाद भी CM मोहन यादव के साथ काम करेंगे IAS चंद्रशेखर वालिंबे, OSD की संभालेंगे जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल वरिष्ठ आईएएस चंद्रशेखर वालिंबे को रिटायरमेंट के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने उनकी सेवाएं एक साल के लिए संविदा आधार पर लेने का निर्णय किया है। इसके तहत वे 1 दिसंबर 2026 से अगले एक साल तक मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करते रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री की सहमति और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है।

/img/89/1795949937496

अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए लिया गया निर्णय

चंद्रशेखर वालिंबे 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी लंबी भूमिका और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें सेवावृद्धि के बजाय संविदा नियुक्ति देने का फैसला किया है। नई व्यवस्था में वे नियमित आईएएस अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि संविदा आधार पर अपनी सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति से मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक कामकाज और विभागों के बीच समन्वय का अनुभव निरंतर उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें: फग्गन सिंह कुलस्ते को सीएम के अपर सचिव का जवाब, बोले-सांसद स्वास्थ्य राज्य मंत्री थे, फिर मंडला में मेडिकल कॉलेज का अवसर क्यों छूटा?

2010 बैच के आईएएस अधिकारी, फरवरी 2024 से मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 

चंद्रशेखर वालिंबे मध्यप्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं और बीटेक की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। उन्होंने जुलाई 2017 में आईएएस के रूप में सेवा शुरू की थी। इससे पहले वे रेरा में सचिव, उच्च शिक्षा विभाग में अपर आयुक्त और राजस्व विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। फरवरी 2024 में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में वे मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी कार्यरत रहे।

मुख्यमंत्री कार्यालय में संविदा पर दूसरे अधिकारी

इस नियुक्ति के साथ वालिंबे मुख्यमंत्री कार्यालय में संविदा आधार पर सेवाएं देने वाले दूसरे सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में वे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री सचिवालय में जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनके लंबे कार्यकाल और प्रशासनिक समन्वय के अनुभव को इस फैसले की अहम वजह माना जा रहा है। एक दिसंबर से उनकी नई पारी शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें: कैलाश मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने पर DGP की रेस से बाहर होंगे वरुण कपूर, दावेदार बने रहेंगे उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts