इंदौर में बिजली चोरी का बड़ा खेल बेनकाब! 98 हजार ठिकानों पर छापे, 41 हजार पर कार्रवाई,अब 93 करोड़ की वसूली का नोटिस!

इंदौर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली कंपनी ने सख्त रुख अपनाया है। कंपनी की टीमों ने जनवरी से अब तक बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाते हुए 98 हजार से अधिक स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की पड़ताल की। इस दौरान 41 हजार से ज्यादा जगहों पर बिजली चोरी और अनियमितता के मामले सामने आए। जांच में सामने आए इन मामलों में कंपनी ने करीब 93 करोड़ रुपए की बिलिंग की है। इसमें से 70 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली भी की जा चुकी है, जबकि शेष राशि वसूलने के लिए बिजली कंपनी का अमला लगातार प्रयास कर रहा है।
ये भी पढ़ें: पहले नाम और पासपोर्ट पर विवाद, अब डीलिमिटेशन पर सरकार को घेरा, सौरभ दास ने क्या-क्या कहा?
हर महीने साढ़े तीन हजार से ज्यादा मामले
बिजली कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में बिजली चोरी और अनियमितता के प्रकरण सामने आए हैं। 98 हजार से अधिक स्थानों पर जांच के दौरान 41 हजार से ज्यादा मामले पकड़ में आए। इस हिसाब से हर महीने औसतन साढ़े तीन हजार से ज्यादा प्रकरण बनाए जा रहे हैं। कंपनी की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जांच कर रही हैं, ताकि बिजली चोरी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश हिंसा में अवामी लीग कार्यकर्ता की हत्या, शेख हसीना की वापसी से पहले बढ़ा तनाव
93 करोड़ की बिलिंग, 70 करोड़ से ज्यादा की वसूली
जांच के दौरान पकड़े गए बिजली चोरी और अनियमितता के मामलों में बिजली कंपनी ने संबंधित उपभोक्ताओं पर करीब 93 करोड़ रुपए की बिलिंग की है। इसमें से 70 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वसूल हो चुकी है। शेष राशि की वसूली के लिए भी कंपनी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक बकाया राशि जमा नहीं की है, उन्हें भुगतान के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अब लाइसेंस चाहिए तो पहले आधार में चेहरा बदलवाओ! चार बार फेल हुए तो आवेदन खत्म
लोक अदालत में मिलेगा ब्याज माफी का फायदा
बकाया राशि की वसूली के लिए बिजली कंपनी लोक अदालत का सहारा भी लेगी। जिन लोगों पर बिजली चोरी और अनियमितता के मामलों में राशि बकाया है, उन्हें लोक अदालत में भुगतान करने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। यहां उपभोक्ताओं को ब्याज में पूरी छूट मिलने का प्रावधान है। इसके अलावा सरचार्ज में भी 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कंपनी का प्रयास है कि इस सुविधा के जरिए अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली हो सके और लंबित मामलों का निराकरण किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का फूटा गुस्सा, काजी से लेकर कनिका तक सबकी लगाई क्लास
वी-कनेक्ट एप से भी पकड़वा सकते हैं बिजली चोरी
बिजली चोरी रोकने के अभियान में कंपनी ने आम नागरिकों को भी शामिल किया है। इसके लिए वी-कनेक्ट एप के माध्यम से बिजली चोरी की सूचना देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कोई भी व्यक्ति अपने आसपास बिजली चोरी या अनियमितता की जानकारी इस एप के जरिए कंपनी तक पहुंचा सकता है। सूचना सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को इनाम देने की व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम को मिली 100 नई AC इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सिर्फ 15 रुपये में कर सकेंगे सफर
पांच महीने में मिलीं 520 सूचनाएं, 88 लाख की बिलिंग
बिजली कंपनी को पिछले पांच महीनों में वी-कनेक्ट एप के माध्यम से कुल 520 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन सूचनाओं के आधार पर जांच की गई, जिसमें करीब 88 लाख रुपए की बिलिंग की गई। जिन मामलों में बिजली चोरी या अनियमितता की जानकारी सही पाई गई है, उनमें सूचना देने वालों को डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से इनाम भी दिए जा रहे हैं। कंपनी का मानना है कि आम लोगों की भागीदारी से बिजली चोरी के मामलों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ स्टारलिंक का किया इस्तेमाल, मस्क हुए नाराज, SpaceX ने 2 अफसरों को निकाला
विशेष टीमें लगातार कर रहीं निगरानी
बिजली कंपनी के एमडी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए कंपनी स्तर पर विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी एसआर बमनके ने बताया कि वी-कनेक्ट एप के माध्यम से आम लोगों को भी बिजली चोरी की जानकारी देने और इनाम पाने का अवसर दिया गया है। कंपनी जांच अभियान के साथ-साथ तकनीक और जनभागीदारी के जरिए बिजली चोरी रोकने की दिशा में काम कर रही है।




















