Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैलाश मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने पर DGP की रेस से बाहर होंगे वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा होंगे दावेदार

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा को तीन महीने का सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेज दिया है। केंद्र की मंजूरी मिलने पर मकवाणा फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे। इस फैसले से डीजी जेल वरुण कपूर की नए डीजीपी बनने की संभावना कमजोर पड़ सकती है, क्योंकि चयन के लिए कम से कम छह महीने की सेवा शेष होना जरूरी है। वहीं उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव दौड़ में बने रहेंगे।
कैलाश मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने पर DGP की रेस से बाहर होंगे वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा होंगे दावेदार
फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया को लेकर चल रही नए डीजीपी की नियुक्ति की कवायद के बीच राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाणा का कार्यकाल बढ़ाने का दांव चला है। सरकार ने उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। केंद्र से मंजूरी मिलने पर मकवाणा 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बजाय फरवरी 2027 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। फिलहाल इस प्रस्ताव पर केंद्र की औपचारिक सहमति और शासनादेश का इंतजार है। मंजूरी मिलने की स्थिति में नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी आगे खिसक सकती है।

वरुण कपूर को सबसे बड़ा झटका, छह महीने की सेवा का नियम बनेगा बाधा 

मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने का सबसे ज्यादा असर डीजी जेल वरुण कपूर की दावेदारी पर पड़ सकता है। दरअसल, डीजीपी पद पर चयन के लिए संबंधित अधिकारी की कम से कम छह महीने की सेवा शेष होना जरूरी है। ऐसे में तीन महीने का अतिरिक्त कार्यकाल मिलने के बाद जब नए डीजीपी के चयन की स्थिति बनेगी, तब कपूर की सेवा अवधि महज तीन महीने रह जाएगी। इस कारण वे चयन की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की दावेदारी बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें: MP के नए DGP के लिए 3 नाम तय: यूपीएससी ने भेजे वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम, अब सीएम करेंगे फैसला

यूपीएससी की बैठक में तैयार हो चुका है तीन नामों का पैनल 

दिलचस्प बात यह है कि मध्यप्रदेश में नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 20 नवंबर को दिल्ली में हुई यूपीएससी की एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक में प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया गया था। इसके बाद मकवाणा को सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव ने नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को नए मोड़ पर ला दिया है। अब इस मामले में केंद्र सरकार का फैसला निर्णायक होगा। राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन जब तक केंद्र की मंजूरी और आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता, तब तक मकवाणा के कार्यकाल विस्तार को अंतिम नहीं माना जा सकता।

ये भी पढ़ें: PU Special : वर्दी में हीरोगीरी पर लगी लगाम, डीजीपी के आदेश के बाद जिलों में एसपी कर रहे ‘रीलबाजों’ पर कार्रवाई

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts