Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी से इनकार पर युवती और माता-पिता पर फेंका तेजाब, 3 घायल; अस्पताल में इलाज जारी

लखनऊ में एकतरफा प्यार और शादी के दबाव में एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर और उसके माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की मां पर चाकू से भी हमला किया, जिसमें परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
शादी से इनकार पर युवती और माता-पिता पर फेंका तेजाब, 3 घायल; अस्पताल में इलाज जारी
शादी से इनकार पर युवती और माता-पिता पर फेंका तेजाब

लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 4 बजे यह वारदात हुई। आरोपी तौसीफ युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके इनकार करने से नाराज था। इसी गुस्से में उसने पूरे परिवार को निशाना बनाया। हमले में युवती और उसके माता-पिता घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया है। वारदात के दौरान आरोपी भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया।

युवती और माता-पिता पर फेंका तेजाब

आरोपी ने घर में घुसते ही युवती और उसके माता-पिता को तेजाब से निशाना बनाया। अचानक हुए हमले से परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घर में चीख-पुकार मच गई। इस हमले में तीनों लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाद में युवक पर एसिड अटैक, महिला गिरफ्तार,बिना दस्तावेज तेजाब बेचने वाला दुकानदार भी धराया

विरोध करने पर युवती की मां पर चाकू से हमला

हमले के दौरान युवती की मां ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने चाकू निकाल लिया। आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उन्हें चाकू से भी चोटें आईं। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

KGMU में भर्ती कराए गए तीनों घायल

घटना के बाद युवती और उसके माता-पिता को तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचाया गया। तीनों को अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, हमले के दौरान आरोपी तौसीफ भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया और उसे भी चोटें आई हैं।

Breaking News

पूरे परिवार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

शादी से इनकार करने पर युवती के साथ उसके माता-पिता पर भी हमला किए जाने की इस घटना से राजधानी में सनसनी फैल गई है। एकतरफा प्यार और शादी के दबाव से जुड़ी इस वारदात में अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts