Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब लाइसेंस चाहिए तो पहले आधार में चेहरा बदलवाओ! चार बार फेल हुए तो आवेदन खत्म

इंदौर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान नहीं रहा। आधार कार्ड की सालों पुरानी फोटो और वर्तमान चेहरे का मिलान नहीं होने से वेबकैम फेस वेरिफिकेशन फेल हो रहा है। आवेदकों को सिर्फ चार मौके मिलते हैं। चारों बार पहचान साबित नहीं हुई तो आवेदन निरस्त! आरटीओ ने लाइसेंस बनवाने से पहले आधार की फोटो अपडेट कराने की सलाह दी है।
अब लाइसेंस चाहिए तो पहले आधार में चेहरा बदलवाओ! चार बार फेल हुए तो आवेदन खत्म
AI GENERATED

इंदौर। आधार कार्ड में कई साल पुरानी लगी तस्वीर अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को आधार कार्ड की पुरानी फोटो और वर्तमान चेहरे का मिलान नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन टेस्ट के दौरान वेबकैम से फेस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिन आवेदकों के चेहरे में उम्र के साथ बदलाव आ चुका है, उनका चेहरा सिस्टम से मैच नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कई लोगों के लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया बीच में ही अटक रही है।

ये भी पढ़ें: हूतियों के हमले रुकने के बाद पाकिस्तान ने सऊदी में सैनिक तैनात करने का किया ऐलान, मक्का समझौते पर बढ़ा इस्लामाबाद

दरअसल, परिवहन विभाग ने मध्यप्रदेश में 27 अक्टूबर से लर्निंग लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए वेबकैम आधारित फेस वेरिफिकेशन व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन टेस्ट में होने वाले फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है। विभाग चाहता है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने वाला व्यक्ति वही हो, जिसने लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया है। इसी वजह से अब टेस्ट के दौरान आवेदक की लाइव तस्वीर लेकर आधार कार्ड में दर्ज फोटो से उसका मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- यूपी से माफिया और मच्छर दोनों खत्म किए, अब बन रही ब्रह्मोस मिसाइल और दुनिया की बेहतरीन राइफल

वेबकैम के सामने बैठते ही शुरू होता है पहचान का परीक्षण

नई व्यवस्था के तहत लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट देते समय आवेदक को वेबकैम के सामने बैठना अनिवार्य है। सिस्टम सबसे पहले कैमरे के माध्यम से आवेदक की लाइव तस्वीर लेता है। इसके बाद इस तस्वीर का आधार कार्ड में दर्ज फोटो से मिलान किया जाता है। यदि दोनों तस्वीरों में चेहरा मैच हो जाता है तो टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। लेकिन फोटो में अंतर होने पर सिस्टम आवेदक की पहचान प्रमाणित नहीं कर पाता और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती।इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिन्होंने कई साल पहले आधार कार्ड बनवाया था। कई लोगों के आधार में बचपन की तस्वीर लगी हुई है, जबकि कुछ के फोटो एक दशक या उससे भी अधिक पुराने हैं। समय के साथ चेहरे में आए बदलाव के कारण वेबकैम से ली गई वर्तमान तस्वीर आधार की पुरानी तस्वीर से मेल नहीं खा रही है। ऐसे में आवेदकों को बार-बार प्रयास करने के बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही है।

ये भी पढ़ें: गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, असम-मेघालय के 6 ठिकानों पर छापेमारी

चार बार मिलेगा मौका, फिर आवेदन हो जाएगा निरस्त

फेस वेरिफिकेशन की इस प्रक्रिया में आवेदकों को अधिकतम चार बार प्रयास करने का मौका दिया जा रहा है। यदि चारों प्रयासों के दौरान भी लाइव फोटो का आधार कार्ड में दर्ज तस्वीर से मिलान नहीं होता है तो सिस्टम आवेदन निरस्त कर देता है। इसके बाद आवेदक ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते।ऐसी स्थिति में आवेदकों को समस्या के निराकरण के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचने की सलाह दी जाती है। इससे उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जो घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देकर आसानी से लर्निंग लाइसेंस बनवाने की उम्मीद कर रहे थे। अब उन्हें तकनीकी समस्या के कारण आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन के बीच स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता, स्टालिन पहुंच गए मां से मिलने अस्पताल

बचपन की फोटो है तो पहले आधार अपडेट कराएं

आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने से पहले आवेदकों को अपने आधार कार्ड में लगी फोटो अपडेट करवा लेना चाहिए। विशेष रूप से उन लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, जिनके आधार कार्ड में बचपन की या कई साल पुरानी तस्वीर लगी हुई है। पुरानी तस्वीर और वर्तमान चेहरे में अंतर होने पर ऑनलाइन फेस वेरिफिकेशन में समस्या आ सकती है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts