Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वोटर्स को राक्षस कहने के बाद विवादों में घिरे सुरजेवाला, बीजेपी का जमकर पलटवार; राहुल-सोनिया से मांगा जवाब

Follow on Google News
वोटर्स को राक्षस कहने के बाद विवादों में घिरे सुरजेवाला, बीजेपी का जमकर पलटवार; राहुल-सोनिया से मांगा जवाब
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और एमपी कांग्रेस के सीनियर्स ऑब्जर्वर रणदीप सिंह सुरजेवाला के 'राक्षस' वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।” वोटर्स को राक्षस बोलने पर कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी जवाब मांगा। क्या श्राप देना आपकी मोहब्बत की दुकान है।

कांग्रेस नेता खुद को भगवान मानते हैं : सीएम शिवराज

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। कांग्रेस नेता जनता को राक्षस कह रहे हैं। क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग 'राक्षस' हैं? आप (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) क्या मानते हैं? क्या आप जनता को 'राक्षस' मानते हैं? भाजपा जनता को भगवान मानती है। मैं हमेशा कहता हूं कि मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, वहां रहने वाले लोग मेरे भगवान हैं और हम उस भगवान के पुजारी हैं। आप राक्षस भी कह रहें हैं और श्राप भी दे रहे हैं। आप जनता को भगवान नहीं मानते हैं। आप अपने आपको भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। क्या यही आपकी 'मोहब्बत की दुकान' है।" देखें वीडियो- https://twitter.com/psamachar1/status/1690996803422830592?s=20

सुरजेवाला ने क्या कहा था

सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में उदय सिंह किले पर आयोजित जन आक्रोश रैली में कहा- भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन सरकार राक्षस है, जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है। सरकार नहीं चाहती है कि यहां का युवा नौकरी करे और अपना भविष्य बेहतर बनाए। इस बयान के बाद से सुरजेवाला का विरोध हो रहा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने भी विरोध जताते हुए कहा कि, राक्षस परिवार में जन्मा व्यक्ति ही ऐसा बोल सकता है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts