Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन: अपर मुख्य सचिव ने किया बाड़ी जनपद पंचायत का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने शुक्रवार को बाड़ी जनपद पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही ग्राम पंचायत चैनपुर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।
रायसेन: अपर मुख्य सचिव ने किया बाड़ी जनपद पंचायत का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा की
अपर मुख्य सचिव ने किया बाड़ी जनपद पंचायत का निरीक्षण

रायसेन। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत चैनपुर में पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उनके दौरे को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत कार्यों और पूरे हुए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इसी के साथ उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।

जनविश्वास अभियान के पहले दिन एक्शन में सीएम, छिंदवाड़ा CMHO, परासिया तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड

गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

समीक्षा बैठक में दीपाली रस्तोगी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं और शासन द्वारा तय मापदंडों के अनुरूप ही कराए जाएं। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी दिए।

Breaking News

ग्राम पंचाय चैनपुर में किया निरीक्षण

बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने ग्राम पंचायत चैनपुर का भ्रमण किया। यहां उन्होंने पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों को देखा। निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

भोपाल में मत्स्य महासंघ कार्यालय का मछुआरों ने किया घेराव, लंबित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगाति रिपोर्ट की पेश 

अपर मुख्य सचिव के दौरे को लेकर जनपद पंचायत एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों में सक्रियता देखी गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश खान सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव रामगोपाल रघुबंशी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Edited By: Rohit Sharma

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts