सरकारी नौकरी का मौका: 35 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती अभियान के जरिए डेटा एंट्री ऑपरेटर, एलडीसी, फील्ड ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, ऑडिटर और अधिकारी स्तर के कुल 35 पद भरे जाएंगे। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
नारियल विकास बोर्ड में 35 पदों पर निकली भर्ती
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत काम करने वाले वैधानिक नारियल विकास बोर्ड ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के तहत कुल 35 पदों को भरा जाएगा, जिसमें डेटा एंट्री ऑपरेटर, एलडीसी, फील्ड ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, ऑडिटर और अधिकारी स्तर के पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: CGPSC का बड़ा फैसला,वेटिंग लिस्ट पर सिर्फ 3 महीने का मौका, नई भर्ती सूची आते ही पुरानी होगी रद्द
12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
6 नवंबर से शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में संबंधित भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
पद के अनुसार 2 से 5 साल का अनुभव जरूरी
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित व्यावसायिक योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 5 साल का अनुभव और जरूरी कौशल होना भी अनिवार्य है।
अधिकतम आयु सीमा 27 से 40 साल तक तय
नारियल विकास बोर्ड की इस भर्ती में पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।




















