Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maruti की कार खरीदना हुआ महंगा, आज से बढ़ गए दाम; जानें कितना पड़ेगा असर

Maruti Suzuki ने 22 नवंबर से चुनिंदा कारों की कीमतों में 0.31% की बढ़ोतरी की है। जानें Alto, Wagon R समेत दूसरी कारों पर कितना पड़ेगा असर।
Maruti की कार खरीदना हुआ महंगा, आज से बढ़ गए दाम; जानें कितना पड़ेगा असर

अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर 2026 से अपने चुनिंदा कार मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने औसतन 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि, अभी अलग-अलग मॉडलों की नई कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

आज से लागू हुईं नई कीमतें

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट यानी उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली चीजों की लागत को देखते हुए चुनिंदा कारों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नई कीमतें 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक, कीमतों में औसतन करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस इंक्रीज है। यानी अलग-अलग कार मॉडलों की बिक्री के हिसाब से कीमतों में औसत बढ़ोतरी का आंकड़ा निकाला गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि ऑल्टो, वैगनआर और दूसरी कारों की कीमतों में अलग-अलग कितना इजाफा हुआ है। ऐसे में ग्राहकों को मॉडल के हिसाब से नई कीमतों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

6 महीने में चौथी बार बढ़ाए कारों के दाम

मारुति सुजुकी की ओर से कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है, जब कंपनी चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में पहले ही तीन बार दाम बढ़ा चुकी है। इन तीनों बढ़ोतरी को मिलाकर कारों की कीमतों में कुल इजाफा 1 फीसदी से थोड़ा ज्यादा हो चुका है। कंपनी का कहना है कि लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। हालांकि, कंपनी ने कोशिश की है कि इस बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े।

भारत का तेल-गैस आयात बिल 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमत लगभग दोगुनी; LPG की खपत घटी

बिक्री में तेजी, फिर भी 26.36% गिरा कंपनी का मुनाफा

मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना हुआ है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26.36 फीसदी गिरकर 2,466.1 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड तिमाही बिक्री दर्ज की और उसके रेवेन्यू में भी तेज बढ़ोतरी हुई। कंपनी की कमाई पर कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का असर पड़ा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते इनपुट कॉस्ट बढ़ी, जिसका असर कंपनी के मुनाफे पर दिखाई दिया।

Breaking News

ऑपरेटिंग मार्जिन में भी आई गिरावट

दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन घटकर 9.4 फीसदी रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 12.7 फीसदी था। कंपनी को ज्यादा बिक्री और बेहतर कीमतों से फायदा जरूर हुआ, लेकिन बढ़ती लागत ने इस फायदे का बड़ा हिस्सा कम कर दिया। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए कंपनी ने मार्केटिंग पर होने वाले खर्च में भी कटौती की। इसके बावजूद लागत का दबाव बना रहा। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी ने संकेत दिया था कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जरूरत के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। अब कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाकर इसी दिशा में कदम उठाया है। फिलहाल मारुति सुजुकी की ओर से अलग-अलग कारों की नई कीमतें जारी नहीं की गई हैं। इनके सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ऑल्टो, वैगनआर समेत अन्य मॉडल खरीदने के लिए ग्राहकों को कितनी अतिरिक्त रकम चुकानी होगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts