जनविश्वास अभियान के पहले दिन एक्शन में सीएम, छिंदवाड़ा CMHO, परासिया तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत करते हुए प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर दिया। अभियान के शुभारंभ के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर छिंदवाड़ा के सीएमएचओ, परासिया तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जनविश्वास अभियान के पहले दिन एक्शन में सीएम,  छिंदवाड़ा CMHO, परासिया तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान में योजनाओं की समीक्षा की।

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को जवाबदेही का कड़ा संदेश दिया। अभियान के शुभारंभ के दौरान ही उन्होंने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ नरेश गुन्नाडे, और परासिया  तहसीलदार सुनैयना ब्रह्मे और सिद्धात साडू पटवारी हल्माने-02 ग्राम बाद्यबाधया तह‌सील- परासिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

Twitter Post

जनता  से जुड़े मामलों  में  लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान की शुरुआत के साथ ही की गई यह कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत है।

Twitter Post

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-हर शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी, शासकीय योजनाओं का मैदानी स्तर पर लेंगे जायजा

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा होगी

डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि वे सीएम हेल्पलाइन और अन्य जनशिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा, जब लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-विश्वास अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में शिकायतों के निराकरण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: एमपी में पटवारियों की हड़ताल खत्म, सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts