विधायक सचिन बिरला के निजी सहायक संदीप बिरला का सड़क दुर्घटना में निधन
संदीप के निधन की खबर मिलते ही संपूर्ण विधानसभा और गुर्जर समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा ने इस दुख की घड़ी में दीपावली मिलन के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भी संदीप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संदीप मिलनसार, मृदुभाषी, हंसमुख और मधुर स्वभाव के धनी युवा थे।
पेट्रोल पंप के पास मिले बाइक और शव
बेड़िया थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि संदीप बिरला रात करीब 12:45 बजे सनावद से बेड़िया के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान बेड़िया के बाहर जियो पेट्रोल पंप के समीप उनकी मोटरसाइकिल और शव सड़क किनारे गड्ढे में मिले।
प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
सागर में नर्मदा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, ट्रॉली पलटने से 3 की मौत
अस्पताल पहुंचे विधायक सचिन बिरला
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सचिन बिरला बेड़िया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। संदीप के निधन पर विधायक ने गहरा दुख व्यक्त किया।
विधायक सचिन बिरला ने कहा कि संदीप एक होनहार, कर्मठ और मिलनसार युवक थे। सभी लोगों के साथ उनके मधुर संबंध थे। उनका इस तरह अचानक चले जाना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मैं और पूरी पार्टी संदीप के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
गुजरात हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, 3 मासूमों समेत 7 की मौत
नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार
संदीप की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार नर्मदा तट पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी दलों के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित थे।






















