मप्र में तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया तो 17 अफसर कार्यमुक्त, नए आदेश के बाद अब जाना ही होगा

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले के बाद नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 17 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शासन ने इन अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से एक पक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया है। सभी को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग की कार्मिक शाखा को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
कई जिलों के अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
विभाग की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक शैलेन्द्र सिंह को जिला पंचायत सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से जिला पंचायत दतिया का सीईओ बनाया गया है। सपना त्रिपाठी को अपर कलेक्टर रीवा से जिला पंचायत सतना का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। पीयूष भट्ट को संयुक्त कलेक्टर रीवा से उपायुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, रीवा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हृतेन्द्र घोरमार को मंडला से शहडोल संभाग में उपायुक्त (राजस्व), मायाराम कोल को बालाघाट से सागर संभाग में उपायुक्त (राजस्व) तथा कैलाश चन्द्र ठाकुर को बालाघाट से संयुक्त कलेक्टर खरगोन पदस्थ किया गया है। सुधीर कुमार जैन को छिंदवाड़ा से बालाघाट और अनुराग तिवारी को रीवा से सतना भेजा गया है।
प्रियंका वर्मा समेत अन्य अधिकारियों का भी तबादला
प्रियंका वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। मेधा पंवार को धार से आलीराजपुर, किरण सिंह आंजना को नीमच से झाबुआ, मेधा तिवारी को मुरैना से श्योपुर और आरती नर्बदा सिंह को मैहर से सतना पदस्थ किया गया है। आकांक्षा करौठिया को खरगोन से आलीराजपुर तथा राहुल नायक को बालाघाट से रायसेन भेजा गया है। इसके अलावा वैद्यनाथ वासनिक को डिंडोरी से सिवनी और रेखा देशमुख को सिवनी से मंडला का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पूरी लिस्ट देखें:

महिला एवं बाल विकास विभाग में 25 सहायक संचालक बने उपसंचालक भोपाल। राज्य शासन ने महिला बाल विकास विभाग क 25 सहायक संचालक को उपसंचालक पद पर पदोन्नत कर नई पोस्टिंग की है। इसमें आशीष सिंह को भोपाल से नर्मदापुरम, गोविंद सिंह रघुवंशी भोपाल से संचालनालय, डॉ. राजेश पाटिल भोपाल से संचालनालय,प्रफुल्ल कुमार खत्री जिला कार्यालय से बैतूल, मनोज अहिरवार संचालनालय से प्रबंधक मप्र महिला वित्त विकास निगम में पदस्थ किया गया है।पूरी लिस्ट देखें:






















