Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'भाषण कम, काम ज्यादा करूंगा'...CM के ऐलान के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, संदेशखाली मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान करते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया। सुवेंदु अधिकारी ने संदेशखाली मामले की जांच, घुसपैठ रोकने और 'भयमुक्त बंगाल' बनाने का वादा किया।
CM के ऐलान के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, संदेशखाली मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह वर्षों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और बंगाल में अब किसी को डरने की जरूरत नहीं होगी।

संदेशखाली मामले की जांच का ऐलान

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि संदेशखाली मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई सरकार बंगाल के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेगी।

‘भाषण कम, काम ज्यादा करूंगा’

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ‘मैं बंगाल में भाषण कम दूंगा, लेकिन काम ज्यादा करूंगा।’ साथ ही उन्होंने बंगाल का गौरव वापस लाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: 'भयमुक्त बंगाल' का सपना होगा पूरा : अमित शाह बोले- दीदी के गढ़ में जीतकर आए सुवेंदु, अब बनेगा नया बंगाल

ममता के करीबी से BJP के बड़े चेहरे तक का सफर

सुवेंदु अधिकारी एक समय ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बीजेपी में अपनी मजबूत पहचान बनाई और अब वे राज्य के सबसे बड़े बीजेपी नेताओं में शामिल हैं।

अमित शाह ने घुसपैठ और तस्करी पर दिया बड़ा बयान

अमित शाह ने कहा कि अब त्रिपुरा, असम और बंगाल तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, इसलिए सीमा सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ और गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सीमा को सुरक्षा का मजबूत किला बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सियासत के ‘सम्राट’: पढ़ाई में अव्वल और राजनीति में माहिर, कौन हैं 'दादा' सुवेंदु अधिकारी?

बीजेपी की जीत को बताया ऐतिहासिक

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसा जनादेश पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल के 23 प्रशासनिक जिलों में से 9 जिलों में विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है और पार्टी अब ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की दिशा में काम करेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts