Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहले छह साल की बेटी से रेप की कोशिश, अब आरोपी के परिवार वाले मां को दे रहे धमकियां...पब्लिक ने थाना घेरा

मप्र की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाने में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में अब पीड़िता की मां को लगातार धमकियां मिल रही हैं। बच्ची की मां के साथ मोहल्ले के लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर दिया।
Follow on Google News
पहले छह साल की बेटी से रेप की कोशिश, अब आरोपी के परिवार वाले मां को दे रहे धमकियां...पब्लिक ने थाना घेरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल को हुई छह साल की बच्ची से रेप की कोशिश के मामले में आरोपी तो गिरफ्तार हो गया लेकिन उसके परिजन अब पीड़िता और उसकी मां को लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी के परिजन केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि एक बार तो तेरी बेटी को छोड़ दिया, लेकिन अब नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि पीड़िता की मां सिंगल मदर है। इस बात से खफा पीड़िता की मां और मोहल्ले के लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर दिया। इसके साथ ही राजभवन के पास वाली रोड जाम कर दी। 

    आरोपी के भाई ने दी धमकी

    पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी के परिजन मुझे धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी दिनेश के भाई विनीत शाक्य ने धमकी दी है कि वह मेरी बेटी को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी बात को लेकर आज मेरे साथ मारपीट भी की गई है। मेरी मांग है कि आरेापी को फांसी की सजा दी जाए। पीड़िता की मां के साथ थाने पहुंचीं अन्य महिलाओं ने कहा कि आरोपी के परिवार पर बुलडोजर चलना चाहिए। 

    पुलिस पर समझौता कराने का आरोप

    पीड़िता की मां ने बताया कि वह धमकियां मिलने के बाद पिछले शनिवार को भी थाने आईं थीं लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मेरी मदद करने की बजाए समझौता करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि मुझे इंसाफ मिलना चाहिए।

    /img/89/1775298837525

    टीआई बोले-आरोप निराधार हैं

    इस बारे में अरेरा हिल्स थाने के प्रभारी सुनील वर्मा ने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं। आरोपी पर त्वरित कार्रवाई की गई थी। हम पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। आसपास के लोग इस मूद्दे को बेवजह तूल दे रहे हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts