Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Monkey Haircut :कुर्सी पर बैठकर बंदर का हेयरकट, नाई को टकटकी लगाए निहारता रहा, वीडियो वायरल

जब 7 मई गुरुवार को ये बंदर दोबारा दुकान पर आया तो इस बार नाई ने कुछ अलग करना चाहा। नाई देवराज भी खुद मस्ती के मूड में नजर आया, उन्होंने बंदर के बालों पर कंघी की।
कुर्सी पर बैठकर बंदर का हेयरकट, नाई को टकटकी लगाए निहारता रहा, वीडियो वायरल

गर्मियों के सीजन में अक्सर कई लोग अपने बड़े बालों से परेशान रहते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों से लेकर कई युवा इस सीजन में अपने हेयरस्टाइल को छोटा रखना पसंद करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो में एक बंदर सैलून के अंदर बाल कटवाते नजर आ रहा है। वीडियो कर्नाटक के चामराजनगर से सामने आया है। यहां एक बंदर सैलून के अंदर जाता है और कुर्सी पर एक बैठ जाता है और फिर वो नाई से अपने बालों की सेटिंग कराने को कहता है। इस मोमेंट को वहां जिन्होंने भी देखा वो कायल हो गया इस नन्हें बंदर का।

रेगुलर कस्टमर बना बंदर

बता दें यह वाकया चामराजनगर तालुक के देव सैलून का है। इस दुकान के मालिक देवराज है इन्होंने बताया कि बंदर उनके सैलून का रेगुलर कस्टमर बन गया था। वह हर दिन अपने साथियों के झुंड से अलग होकर दुकान पर आता था और चुपचाप शीशे के सामने बैठकर खुद को निहारता था। हालांकि देवराज ने यह भी कहा कि  जब बंदर पहली बार आया तो उसे उनका उतना ध्यान नहीं गया। लेकिन जब बंदर बार- बार आने लगा तो उसे भगाने की भी कोशिश की। लेकिन बंदर अपनी जगह से बिल्कुल हटता नहीं था वह अपनी जगह पर ही बैठा रहता था।

यह भी पढ़ें: Eye of the Sahara: सहारा के रेगिस्तान में दिखती ‘धरती की आंख’, जानिए कैसे बनी यह रहस्यमयी आकृति

नाई ने बंदर की कटिंग की

जब 7 मई गुरुवार को ये बंदर दोबारा दुकान पर आया तो इस बार नाई ने कुछ अलग करना चाहा। नाई देवराज भी खुद मस्ती के मूड में नजर आया, उन्होंने बंदर के बालों पर कंघी की। ये करने के पीछे देवराज का मानना था कि बंदर इससे भाग जाएगा। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आया, बंदर एक छोटे बच्चे की तरह अपना सर नीचे करके बैठा और अपनी कटिंग करवाई। 

Twitter Post

इंटरनेट पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक बंदर बड़े आराम से सैलून की कुर्सी पर बैठा नजर आता है, जबकि नाई उसके बाल संवारता दिखाई देता है। बंदर का शांत और दोस्ताना व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें: DEATH RITUALS: न जलाते, न दफनाते, मौत के बाद भी ‘जिंदा’ रहते हैं लोग, इंडोनेशिया की अनोखी परंपरा कर देगी हैरान

बताया जा रहा है कि सैलून में काम कर रहे देवराज ने बिना किसी डर के बंदर का “हेयरस्टाइल” बनाना शुरू किया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर भी पूरे समय बेहद शांत बैठा रहा, मानो वह नियमित ग्राहक हो। सैलून में मौजूद एक अन्य ग्राहक ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

यूजर्स बोले- जानवर भी प्यार समझते हैं

Featured News

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। लोग बंदर की मासूमियत और इंसानों के बीच उसके भरोसे को खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे सबसे क्यूट वीडियो बताया, तो कुछ ने कहा कि जानवर भी प्यार और अपनापन समझते हैं।
वीडियो पर लगातार मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कोई बंदर के स्टाइलिश लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई नाई की हिम्मत और धैर्य की सराहना कर रहा है।

इंसान और जानवर के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल

यह घटना सिर्फ एक वायरल क्लिप बनकर नहीं रह गई, बल्कि इंसानों और जानवरों के बीच भरोसे और अपनापन की मिसाल भी बन गई है। जिस तरह बंदर बिना डरे इंसानों के बीच बैठा रहा, उसने लोगों को भावुक कर दिया।
आज के दौर में जहां जानवरों और इंसानों के बीच टकराव की खबरें अक्सर सामने आती हैं, वहीं यह वीडियो एक अलग तस्वीर पेश करता है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts