आम का ऐसा शौकीन बंदर नहीं देखा होगा!छत पर बैठकर उड़ाई दावत, महिला भगाने पहुंची तो लोगों की छूट गई हंसी

इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक बंदर आम का आनंद उठाता नजर आ रहा है। गर्मियों में आम इंसानों का पसंदीदा फल माना जाता है लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि बंदरों को भी आम से खास लगाव है। वीडियो में बंदर का अंदाज और उसके चेहरे के भाव लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
खाने में पूरी तरह मग्न दिखा बंदर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर कहीं से दो आम लेकर घर की छत पर पहुंच जाता है। वहां वह आराम से बैठकर आम खाने लगता है। बंदर इतने आराम से आम का स्वाद ले रहा होता है, जैसे उसे किसी बात की कोई चिंता ही न हो। वीडियो देखने वालों को उसका यह बेफिक्र अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
महिला ने भगाने की कोशिश
कुछ देर बाद एक महिला छत पर पहुंचती है और बंदर को वहां से भगाने की कोशिश करती है। महिला के आने के बाद भी बंदर ज्यादा घबराया हुआ नजर नहीं आता। वह धीरे धीरे उठता है और आराम से वहां से चलता बनता है। बंदर का यह अंदाज लोगों को खूब हंसा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बंदर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह आम खत्म करके ही जाने वाला था।
ये भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी : पति ने करा दी पत्नी की दूसरी शादी...12 साल छोटे युवक पर आया था तीन बच्चों की मां का दिल
कहावत की याद दिला गया वीडियो
बचपन से लोग एक कहावत सुनते आए हैं कि "बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।" लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि बंदर को अदरक का स्वाद पता हो या न हो, आम का स्वाद जरूर पता है। वीडियो में बंदर जिस मजे से आम खा रहा है, उसे देखकर यही लगता है कि वह इस फल का बड़ा शौकीन है।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बंदर आम खाने में इतना व्यस्त था कि उसे किसी की परवाह ही नहीं थी। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि आम का असली स्वाद तो शायद यही जानता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बंदर का आत्मविश्वास देखकर लग रहा है कि वह छत का मालिक हो।
ये भी पढ़ें: प्यार की जीत : यह कोई फिल्मी सीन नहीं...पत्नी ने कोर्ट में तलाक के पेपर फाड़े, पति से गले लगकर खूब रोई
लोगों को पसंद आ रही बंदर की मासूम हरकत
सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं। खासकर जब किसी जानवर की हरकत इंसानों जैसी लगती है तो लोग उसे और ज्यादा पसंद करते हैं। इस वीडियो में भी बंदर का आम खाने का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं।











