Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Viral Video :पानी की टंकी पर दुल्हन की तरह शर्माता बंदर, दुपट्टे में बिखेरा अंदाज, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस

इस बार एक अनोखे ‘दुपट्टा चोर’ ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। खास बात यह है कि यह बंदर दुपट्टे को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि उसके साथ खेलता नजर आ रहा है।
पानी की टंकी पर दुल्हन की तरह शर्माता बंदर, दुपट्टे में बिखेरा अंदाज, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिमला जो 'पहाड़ों की रानी' के नाम से देशभर में मशहूर है। यहां का खुशनूमा मौसम, बर्फीली हवाएं और वादियों का मजा लेने कई शहरों से लोग यहां आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर आने वाले वीडियो में ये शहर अक्सर बंदरों के आतंक से काफी परेशान नजर आता है। ये बंदर किसी भी समय लोगों के घरों की छत पर पहुंच कर इधर-उधर भाग कर हुड़दंग मचाते हैं।

    हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर शिमला का एक बंदर दुपट्टे में लिपटे, अपनी शानदार अदाओं और मस्ती करते हुए इंटरेनट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

    दुपट्टे में इधर- उधर बंदर की शरारत

    लेकिन इस बार एक अनोखे ‘दुपट्टा चोर’ ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। खास बात यह है कि यह बंदर दुपट्टे को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि उसके साथ खेलता नजर आ रहा है।

    बंदर की उछल-कूद, दुपट्टे को थामने और संभालने का अंदाज इतना मासूम और प्यारा है कि नेटिज़न्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। आमतौर पर शरारतों के लिए बदनाम बंदर का यह मज़ेदार रूप लोगों को खूब भा रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    दुपट्टे में उलझा, फिर दिखे शानदार नजारें

    वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि एक बंदर के हाथ कहीं से एक खूबसूरत, रंग-बिरंगा दुपट्टा लग जाता है। लेकिन इसे लेकर भागने या नुकसान पहुंचाने के बजाय बंदर इसे अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना लेता है।

    वीडियो में कभी वह दुपट्टे को सिर पर ओढ़कर दुल्हन की तरह शरमाता दिखता है, तो कभी छत की मुंडेर पर दुपट्टा लहराते हुए ऐसे चलता है, मानो किसी फैशन शो में रैंप वॉक कर रहा हो। उसकी अदाएं, चाल और अंदाज इतने मज़ेदार हैं कि देखने वाले खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे।

    अब पढ़िए लोगों के मजेदार कॉमेंट

    explorer_ geetansh की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कॉमेंट्ंस किए हैं। अभी नाम के एक यूजरनेम ने लिखा कि मुझसे कह दिजिए बिना बताए कि यह लड़की है, शालू नाम के शख्स का कहना है कि इसे देखकर मुझे अपनी मम्मी का दुपट्टा चुराने का समय याद दिलाया दिया। आदिति नाम की यूजरनेम ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें उनका बचपन याद दिला दिया। वहीं तान्यावर्शन नाम की यूजर ने कहा कि संस्कारी है जेठ जी वहां बैठे होंगे। 
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts