PM मोदी ने किया RBI के डेटा सेंटर का उद्घाटन, साइबर सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है। यह परियोजना ओडिशा के साथ-साथ देश के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी। पीएम मोदी ने परियोजना से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारत में शासन और विकास की प्राथमिकताओं में तेजी से बदलाव हो रहा है।
पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में की शुरुआत
कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभागार के गंभीर माहौल पर चुटकी ली। उन्होंने पूछा कि वातावरण इतना गंभीर क्यों है? क्या बैंकिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हमेशा इतना दबाव रहता है? इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आराम से बैठने और सहज होने की अपील की।
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाप्रभु के आशीर्वाद से भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है। उन्होंने RBI और इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी के मुताबिक, यह कार्यक्रम इस बात का उदाहरण है कि भारत में शासन की कार्यशैली किस तरह बदल रही है और विकास की प्रक्रिया किस गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान विकास को प्राथमिकता देने, उसका विस्तार करने और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर है। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि विकास का फायदा देश के हर क्षेत्र और नागरिक तक पहुंचना चाहिए।
वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयर शो, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों के करतबों ने किया दंग
बड़े शहरों से आगे बढ़कर छोटे क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश में बड़े शहरों का विकास हुआ। बड़े संस्थान, अस्पताल और एयरपोर्ट बनाए गए, लेकिन देश का एक बड़ा हिस्सा लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं का इंतजार करता रहा। बड़े शहरों में बेहतर अस्पताल उपलब्ध थे जबकि छोटे और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा की सुविधाएं भी मुख्य रूप से बड़े शहरों तक सीमित थीं और छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। इसी तरह कई गांवों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बड़ी चुनौती बनी हुई थीं।
100 विमान, 12 एयरबेस और राफेल की गर्जना... काशी में दिखा अद्भुत नजारा! PM मोदी ने देखा भारत का दम
विकास की सुविधाओं में समानता लाने का प्रयास
प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों का उदाहरण देते हुए कहा कि आम नागरिक की यात्रा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन लंबे समय तक वहां आधुनिक सुविधाओं की कमी रही। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ देश के हर क्षेत्र और नागरिक तक समान रूप से पहुंचाना एक बड़ी चुनौती रही है। पीएम मोदी के अनुसार सरकार ने इसी सोच को बदलने का प्रयास किया है, ताकि विकास का दायरा बड़े शहरों तक सीमित न रहे और छोटे शहरों, गांवों तथा दूरदराज के इलाकों तक भी सुविधाएं पहुंच सकें।




















