Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में वन्यजीव के सींग बरामद, युवक से पूछताछ जारी; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

सोहागपुर में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सारंगपुर निवासी एक व्यक्ति के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े बरामद कर जब्त किए हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और संबंधित वन अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोहागपुर में वन्यजीव के सींग बरामद, युवक से पूछताछ जारी; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
सोहागपुर में वन्यजीव के सींग बरामद

सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जनसंपर्क अधिकारी सहायक संचालक आशीष खोबरागड़े ने बताया कि वन विभाग की टीम ने ग्राम सारंगपुर निवासी गोपाल के घर की तलाशी लेकर सींग के टुकड़े जब्त किए हैं। आरोपी गोपाल और उसकी पत्नी मढ़ई पर्यटन जोन में गाइड के रूप में कार्यरत हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने दोनों का गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

मुखबिर की सूचना पर घर की तलाशी

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम सारंगपुर निवासी गोपाल, पिता नन्कू वाडिवा, उम्र लगभग 34 वर्ष, के निवास पर नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान वन्यजीव के सींग के टुकड़े बरामद हुए, जिन्हें वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो और मूंग चोरी का खुलासा; पांच आरोपी गिरफ्तार

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 एवं संबंधित वन अधिनियमों के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रबंधन के अनुसार, संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मढ़ई पर्यटन जोन में गाइड हैं आरोपी दंपती

इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि आरोपी गोपाल और उसकी पत्नी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पर्यटन जोन में गाइड के रूप में कार्यरत हैं। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रिजर्व प्रबंधन ने दोनों का गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

Breaking News

आरोपी और पत्नी का गाइड पंजीयन निरस्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आरोपी और उसकी पत्नी का गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्रवाई

वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts