नई दिल्ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।
शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पैरा तीरंदाज शीतल देवी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुरस्कार लेने पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।
वर्ल्ड कप में शमी ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट अपने नाम किए थे। वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए। अब बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है।
[embed]https://twitter.com/ANI/status/1744603356340105278[/embed]
खेल रत्न अवॉर्ड
| नाम |
खेल |
| चिराग शेट्टी |
बैडमिंटन |
| सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी |
बैडमिंटन |
अर्जुन अवॉर्ड
| नाम |
खेल |
| ओजस प्रवीण देवताले |
तीरंदाजी |
| आदिति गोपीचंद स्वामी |
तीरंदाजी |
| श्रीशंकर |
एथलेटिक्स |
| पारुल चौधरी |
एथलेटिक्स |
| मोहम्मद हुसामुद्दीन |
बॉक्सिंग |
| आर वैशाली |
शतरंज |
| मोहम्मद शमी |
क्रिकेट |
| अनुश अग्रवाल |
घुड़सवारी |
| दिव्यकृति सिंह |
घुड़सवारी ड्रेसेज |
| दीक्षा डागर |
गोल्फ |
| कृष्ण बहादुर पाठक |
हॉकी |
| सुशीला चानु |
हॉकी |
| पवन कुमार |
कबड्डी |
| रितु नेगी |
कबड्डी |
| सरीन |
खो-खो |
| पिंकी |
लॉन बॉल्स |
| ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर |
शूटिंग |
| ईशा सिंह |
शूटिंग |
| हरिंदर पाल सिंह |
स्क्वैश |
| अयहिका मुखर्जी |
टेबल टेनिस |
| सुनील कुमार |
रेसलिंग |
| अंतिम |
रेसलिंग |
| रोशी बिना देवी |
वुशु |
| शीतल देवी |
पैरा आर्चरी |
| अजय कुमार |
ब्लाइंड क्रिकेट |
| प्राची यादव |
पैरा कैनोइंग |
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, MP के तीन खिलाड़ियों को पहली बार अर्जुन अवॉर्ड