राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, MP के तीन खिलाड़ियों को पहली बार अर्जुन अवॉर्ड
- मप्र के हॉकी कोच शिवेंद्र सिंह बनेंगे द्रोणाचार्य, सात्विक-चिराग को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान
Publish Date: 20 Dec 2023, 6:51 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नाम का ऐलान हो गया है। मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को पहली एक साथ अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है।
शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड
मध्य प्रदेश के ओलिंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू और पैरा केनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसके अलावा ग्वालियर के हॉकी ओलिंपियन और भारतीय टीम के कोच शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ी जनवरी में सम्मानित किए जाएंगे और इसके लिए विशेष आयोजन होता है। खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे।
ये एथलीट किए जाएंगे सम्मानित
खेल रत्न अवॉर्ड
| नाम |
खेल |
| चिराग शेट्टी |
बैडमिंटन |
| सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी |
बैडमिंटन |
अर्जुन अवॉर्ड
| नाम |
खेल |
| ओजस प्रवीण देवताले |
तीरंदाजी |
| आदिति गोपीचंद स्वामी |
तीरंदाजी |
| श्रीशंकर |
एथलेटिक्स |
| पारुल चौधरी |
एथलेटिक्स |
| मोहम्मद हुसामुद्दीन |
बॉक्सिंग |
| आर वैशाली |
शतरंज |
| मोहम्मद शमी |
क्रिकेट |
| अनुश अग्रवाल |
घुड़सवारी |
| दिव्यकृति सिंह |
घुड़सवारी ड्रेसेज |
| दीक्षा डागर |
गोल्फ |
| कृष्ण बहादुर पाठक |
हॉकी |
| सुशीला चानु |
हॉकी |
| पवन कुमार |
कबड्डी |
| रितु नेगी |
कबड्डी |
| सरीन |
खो-खो |
| पिंकी |
लॉन बॉल्स |
| ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर |
शूटिंग |
| ईशा सिंह |
शूटिंग |
| हरिंदर पाल सिंह |
स्क्वैश |
| अयहिका मुखर्जी |
टेबल टेनिस |
| सुनील कुमार |
रेसलिंग |
| अंतिम |
रेसलिंग |
| रोशी बिना देवी |
वुशु |
| शीतल देवी |
पैरा आर्चरी |
| अजय कुमार |
ब्लाइंड क्रिकेट |
| प्राची यादव |
पैरा कैनोइंग |
ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024 : इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर हुई धन वर्षा, KKR ने मिचेल स्टार्क पर खाली की तिजौरी, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने 
वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More