PlayBreaking News

कैलाश विजयवर्गीय का बयान: "अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो"

इंदौर में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कुछ लोग उन्हें काफिर मानते हैं तो उन्हें सरकार की बनाई सड़कों और योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए।
Follow on Google News
 "अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो"
फाइल फ़ोटो

इंदौर में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम लोग उन्हें और उनके जैसे लोगों को "काफिर" कहते हैं। यदि ऐसा है तो फिर उनकी बनाई सड़कों पर नहीं चलना चाहिए और सरकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए।

 

यह भी देखें: Maharashtra MLC Election Results : महायुति ने लहराया जीत का परचम, उद्धव-पवार गुट और कांग्रेस को नहीं मिली एक भी सीट

"काफिर कहते हैं तो सड़क पर मत चलो"

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि जिस क्षेत्र में सड़कें बन रही हैं, वहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा, "कई मुस्लिम भाई हमें काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो वह भी मत लो।"

यह भी देखें: एक घर में मिली 3 लाशें: जिसे परिवार समझता था अपना, उसी ने उजाड़ दिया पूरा घर

"हमने कभी भेदभाव नहीं किया"

मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और पार्टी की नीति "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। चाहे कोई वोट दे या न दे, विकास कार्य और जनता की सेवा जारी रहेगी। "आप हमें वोट दो या नहीं दो, हमारा काम जनता की सेवा करना है। वोट देंगे तो और ज्यादा मन लगाकर काम करेंगे, नहीं देंगे तो भी काम करेंगे।"

दो दिवसीय विकास कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री

जानकारी के अनुसार, विजयवर्गीय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आयोजित दो दिवसीय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक-1 और वार्ड क्रमांक-5 में करीब 2.39 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता होने और जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना उनका पहला सौभाग्य है और जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा करना दूसरा सौभाग्य।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts