Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोदी जो छिपाते हैं, ट्रंप वो सब बता देते हैं : ट्रंप के रूस तेल वाले बयान पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

डोनाल्ड ट्रंप के रूस तेल खरीद वाले बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, छह दिन में चौथी बार है जब ट्रंप ने भारत की विदेश नीति की घोषणा की है, जबकि प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।
Follow on Google News
मोदी जो छिपाते हैं, ट्रंप वो सब बता देते हैं : ट्रंप के रूस तेल वाले बयान पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। ट्रंप के रूस तेल वाले बयान पर भारत में फिर सियासत तेज हो गई है। ट्रंप के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की। जयराम रमेश ने कहा, नरेंद्र मोदी जो छिपाते हैं, ट्रंप वो सब बता देते हैं। दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि उनकी नरेंद्र मोदी से फोन पर अच्छी बातचीत हुई। उसी वक्त ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा।

    मोदी छिपाते हैं, ट्रंप बता देते हैं- जयराम रमेश

    जयराम रमेश ने कहा कि, यह छह दिन में चौथी बार है जब ट्रंप ने भारत की विदेश नीति की घोषणा की है, जबकि प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। पार्टी का कहना है कि अमेरिका बार-बार भारत की नीतियों की जानकारी सार्वजनिक कर रहा है, जबकि भारत सरकार पारदर्शिता नहीं दिखा रही है। आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने आखिरकार स्वीकार किया कि ट्रंप ने उन्हें फोन किया और दीवाली की बधाई दी, लेकिन सिर्फ इतना ही बताया, मोदी जो छिपाते हैं, ट्रंप वो सब बता देते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत रूस से तेल खरीद में कटौती कर रहा है और ये बात खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बताई है। जयराम रमेश ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बंद होने की जानकारी भी ट्रंप ने पहले दी थी, न कि प्रधानमंत्री ने।

    क्या हैं पूरा मामला

    दरअसल, बीते दिनों दिवाली के मौके पर ट्रंप ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। ट्रंप ने कहा था कि में भारत के लोगों से प्यार करता हूं। हमने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की। वह रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं, इसलिए अब भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीद रहा है।

    बता दें, फोन कॉल की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी थी। उन्होंने लिखा था कि फोन कॉल और दीवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप। यह रौशनी का पर्व हमारे दोनों महान लोकतंत्रों को आशा की किरण बनने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़े होने की प्रेरणा दे।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts