Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- राहुल गांधी बताएं, जब सोनिया गांधी इस देश की नागरिक नहीं थीं तो वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ा?

Follow on Google News
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- राहुल गांधी बताएं, जब सोनिया गांधी इस देश की नागरिक नहीं थीं तो वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ा?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशभर में भ्रम का माहौल बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जबकि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह कार्य चुनाव आयोग स्वतंत्रता के बाद से नियमित रूप से करता आ रहा है।

    कांग्रेस बना रही है मुद्दा

    एक वीडियो संदेश में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि SIR के तहत मृतकों के नाम, दोहराए गए नाम और अन्य राज्यों में स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं, जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं। यह कोई असामान्य कार्य नहीं है, लेकिन कांग्रेस इसे एक राजनीतिक नैरेटिव बना रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जब आपकी मां सोनिया गांधी इस देश की नागरिक नहीं थीं, तब उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा? क्या यह वोट चोरी नहीं थी? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को वोटिंग में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है।

    कोर्ट भी कह चुका है- SIR सतत प्रक्रिया है

    विजयवर्गीय ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट भी यह स्पष्ट कर चुका है कि SIR एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 65 लाख फर्जी या अनुपयुक्त मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और कोर्ट ने यह कहा है कि नाम हटाने के पीछे कारण स्पष्ट होना चाहिए, बस।

    14 अगस्त को दिया था विवादित बयान

    गौरतलब है कि मंत्री विजयवर्गीय हाल ही में 14 अगस्त को दिए एक बयान को लेकर भी चर्चा में रहे, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त 1947 को हमें अधूरी, कटी-फटी आज़ादी मिली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब इस्लामाबाद पर तिरंगा लहराया जाएगा और अखंड भारत का सपना साकार होगा।

    विपक्ष पर बरसे मंत्री

    अपने बयान में मंत्री ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार आपका नैरेटिव नहीं चलने वाला। देश की जनता अब जागरूक है और आपकी मंशा को भांप चुकी है। संविधान की आड़ में झूठ फैलाकर आप लोगों को भ्रमित नहीं कर पाएंगे।

    ये भी पढ़ें: डाउ जोन्स में बढ़त, अन्य सूचकांक गिरे, ब्याज दर कटौती की अनिश्चितता के बीच गिरावट में बंद हुआ बाजार

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts